September 4, 2026
सी टाइम्स
खेल

आईएसएल-7 : नॉर्थईस्ट की नजरें विजयी चौके के साथ टॉप-4 में पहुंचने पर

वॉस्को (गोवा), 3 फरवरी | हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के सातवें सीजन में नॉर्थईस्ट युनाइटेड के लिए एक समय सभी उम्मीदें खत्म हो रही थीं, लेकिन खालिद जमील के अंतरिम कोच के रूप में नियुक्ति होने के बाद से टीम ने खुली हवा में सांसें लेनी शुरू कर दी हैं। मुख्य कोच गेरार्ड नुस के जाने के बाद हाइलैंडर्स के नाम से मशहूर नॉर्थईस्ट तालिका में खराब स्थिति में थी और प्लेआफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। लेकिन जमील के मार्गदर्शन में विजयी हैट्रिक लगा चुकी नॉर्थईस्ट फिर से टॉप-4 में पहुंचने की रेस में लौट आया है।

अपने पिछले मैच में टेबल टॉपर मुंबई सिटी को हरा चुकी नॉर्थईस्ट युनाइटेड को अब गुरुवार को वॉस्को के तिलक मैदान स्टेडियम में एफसी गोवा से भिड़ना है।

दोनों टीमों के 14-14 मैचों के बाद 21-21 अंक है। पांचवें स्थान पर काबिज हाइलैंडर्स अपने प्रतिद्वंद्वी गोवा से एक पायदान नीचे है। ऐसे में जबकि नॉर्थईस्ट पिछले चार मैचों से अजेय है तो वहीं गोवा पिछले सात मैचों से एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में यह काफी दिलचस्प मुकाबला होगा।

जमील के मार्गदर्शन में विजयी हैट्रिक लगा चुकी नॉर्थईस्ट युनाइटेड आईएसएल के इतिहास में पहली बार लगातार तीन मैच जीतने में सफल रही है। दोनों टीमें इस सीजन की शुरुआत में जब एक दूसरे से भिड़ी थी तो उन्हें 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा था। लेकिन गोवा के कोच जुआन फेरांडो को एक कड़े मुकाबले होने की उम्मीद है।

गोवा को इस मैच में इदु बेदिया की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, जो निलंबित हैं। जबकि ब्रैंडन फर्नाडीज चोटिल हैं।

अन्य ख़बरें

नितीश रेड्डी की गेंदबाजी क्षमता पर सवाल, सुंदर को समर्थन का फायदा उठाना चाहिए: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

एमएस धोनी का ‘इम्पैक्ट प्लेयर’ के रूप में खेलना ही आदर्श होगा: एस. बद्रीनाथ

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: 5 रन देकर 7 विकेट, कप्तान अट्टापट्टू की हैट्रिक, श्रीलंका ने इंडोनेशिया को 75 रन से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading