September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

इंदौर पुलिस की बड़ी सफलता, डिजिटल अरेस्ट इंजीनियर को कराया मुक्त

इंदौर, 20 दिसंबर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में साइबर ठगों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को शिकार बनाया। मगर, पुलिस के सहयोग से उसे मुक्त करा लिया गया। पुलिस ने ठगी करने वाले पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। पूरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। यहां के एक निजी कंपनी के सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित मौर्य को सोमवार की शाम को कूरियर कंपनी के नाम से कॉल आया, जिसमें कहा गया कि आपकी ओर से थाईलैंड भेजे जा रहे पार्सल को कस्टम विभाग ने रोक दिया है। इसके लिए एक अन्य फोन नंबर से साइबर क्राइम का नंबर बताते हुए बात कराई गई और कहा गया कि पार्सल में एमडी ड्रग है। जो पार्सल भेजा जा रहा है, वह आपके आधार कार्ड से जुड़ा है। जबकि, मोहित ने कोई पार्सल नहीं भेजा था। साइबर ठगों ने मोहित को तीन दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा और उससे 1.35 लाख रुपए की ठगी कर ली। इसी दौरान मोहित का एक दोस्त उसके घर पहुंचा तब उसे मोहित के डिजिटल अरेस्ट की जानकारी हुई। मोहित के मित्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने मौके पर पहुंचकर ठग से फोन पर बात की और उसका फोटो तथा वीडियो भी बनाया। बाद में ठग ने कॉल कट कर दिया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ठगों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर मोहित मौर्य के खाते में रकम नहीं होने पर उसे 1.35 लाख रुपए का ऑनलाइन लोन दिलाया और वह राशि ठगों ने अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा ली। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि थाने स्तर पर साइबर अपराध को रोकने के लिए टीम गठित की गई है और एक प्रभारी को नियुक्त किया गया है। थाना प्रभारी के पास मोहित के परिचित वकील अक्षय तिवारी ने कॉल किया था और डिजिटल अरेस्ट की जानकारी दी थी। पीड़ित मोहित मौर्य को एक ऑनलाइन कॉल आया था, जिसमें उन्हें कहा गया था कि कूरियर में ड्रग्स और कई संदिग्ध वस्तुएं मिली है। इसके कारण डिजिटल अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद पीड़ित का कॉल दिल्ली ट्रांसफर किया गया और उसे कई घंटों तक डराया-धमकाया जाता रहा। हालांकि, पुलिस ने मोहित मौर्य को बचा लिया है। वहीं, आरोपियों पर इनाम भी घोषित कर दिया है।

अन्य ख़बरें

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

एशियन गेम्स 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading