23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

फरहान अख्तर स्टारर ‘120 बहादुर’ अगले साल 21 नवंबर को होगी रिलीज

मुंबई, 20 दिसंबर। फरहान अख्तर स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘120 बहादुर’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। निर्माताओं ने अपडेट देते हुए गुरुवार को यह घोषणा की। मेजर शैतान सिंह भाटी और देश के सैनिकों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित फिल्म में फरहान अख्तर लीड रोल में हैं। इससे पहले फरहान ने इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी प्रोजेक्ट ‘120 बहादुर’ के सेट से फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में वह हाथ में बंदूक लिए देश भक्ति में डूबे दिखे थे। रेजांग ला लड़ाई की 62वीं वर्षगांठ (18 नवंबर) पर अभिनेता ने पोस्टर शेयर कर 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी थी। इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “1962 को 62 साल हो चुके हैं। आज हम रेजांग ला के वीरों के अद्वितीय साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं। 120 बहादुर, मेजर शैतान सिंह और उनके जवानों की वीरता और अदम्य साहस को श्रद्धांजलि है। ये 120 बहादुर कई बाधाओं के बावजूद मोर्चे पर डटे रहे, उनकी कहानी समय के साथ गूंजती है और हमें स्वतंत्रता की कीमत और एकता की ताकत की याद दिलाती है।” अभिनेता ने अहीर समुदाय का उल्लेख करते हुए कहा “अहीर समुदाय को विशेष सलाम, जिनके बेटों ने हमारे देश की रक्षा में बेजोड़ बहादुरी दिखाई”। सन् 1962 के भारत-चीन युद्ध के इस महत्वपूर्ण अध्याय के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले 120 बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि।” बहादुरों के साहस और दृढ़ संकल्प ने रेजांग ला को भारतीय सैन्य के इतिहास में बलिदान और वीरता का एक स्थायी प्रतीक बना दिया। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो द्वारा निर्मित ‘120 बहादुर’ फिल्म में फरहान अख्तर मेजर शैतान सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन रजनीश ‘राजी’ घई ने किया है और इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अमित चंद्रा के ट्रिगर हैप्पी स्टूडियो के साथ मिलकर किया है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading