21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सिद्धार्थ-जान्हवी स्टारर ‘परम सुंदरी’ अगले साल 25 जुलाई को होगी रिलीज

मुंबई, 24 दिसंबर। अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की क्रॉस-कल्चरल रोमांस फिल्म ‘परम सुंदरी’ की रिलीज की तारीख आ चुकी है। ‘परम सुंदरी’ 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स की है, जिसका निर्देशन ‘दसवीं’ फेम तुषार जलोटा ने किया है। यह सिद्धार्थ द्वारा निभाए गए उत्तर भारतीय और साउथ इंडियन लड़की के बीच की प्रेम कहानी पर केंद्रित है। फिल्म की शूटिंग केरल में हुई है। मैडॉक के चीफ दिनेश विजान ने वैरायटी को बताया, ” फिल्म में जान्‍हवी कपूर एक दक्षिण भारतीय लड़की की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म की कहानी दक्षिण भारतीय सुंदरी और दिल्ली के परम के रूप में एक खूबसूरत कहानी का वादा करती है। मैडॉक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा था, “नॉर्थ का स्वैग, साउथ की ग्रेस, जब दो दुनिया टकराती है, तो चिंगारी उड़ती है। दिनेश विजन प्रस्तुत करते हैं ‘परम सुंदरी’। तुषार जलोटा द्वारा निर्देशित एक प्रेम कहानी, जो 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में आ रही है, मिलिए सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​से ‘परम’ के रूप में और जान्हवी कपूर से ‘सुंदरी’ के रूप में। फिल्म में सिद्धार्थ के किरदार का नाम ‘परम’ और जान्हवी के किरदार का नाम ‘सुंदरी’ रहता है। मैडॉक ने सिद्धार्थ के किरदार के लिए कैप्शन में लिखा था, “नॉर्थ का मुंडा सिद्धार्थ ‘परम’ के रूप में आपके दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। साउथ की ‘सुंदरी’ के रूप में जान्हवी आपका दिल पिघलाने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस : मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने इंदौर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया

Newsdesk

सोनिया गांधी ने शेयर किया कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात का दिलचस्प किस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading