17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को देंगे केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अनेकों सौगातें

PM Modi to inaugurate Rs 49,000 crore Ken-Betwa project today

भोपाल, 25 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बुधवार को मध्य प्रदेश के प्रवास पर आ रहे है, वह यहां केन-बेतवा लिंक परियोजना सहित अनेकों सौगात देने वाले है। शिलान्यास व लोकार्पण समारोह छतरपुर के खजुराहो में आयोजित किया गया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती के मौके पर बुधवार को खास समारोह आयोजित किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर विशेष विमान से खजुराहो पहुंचेंगे और कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी खजुराहो में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से मध्यप्रदेश के 10 जिलों छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, शिवपुरी, दतिया, रायसेन, विदिशा और सागर में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी और 44 लाख किसान परिवार लाभान्वित होंगे। वहीं इस परियोजना से उत्तर प्रदेश में 59 हजार हेक्टेयर वार्षिक सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। यहां के महोबा, झांसी, ललितपुर एवं बांदा जिलों में सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में स्थापित फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण करेंगे। परियोजना के प्रथम चरण में इस वर्ष अक्टूबर माह से पूर्ण क्षमता से विद्युत उत्पादन प्रारंभ हो गया है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी मध्यप्रदेश में 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमि-पूजन कर प्रथम किश्त का वितरण भी करेंगे। प्रदेश की 23 हजार ग्राम पंचायतों में से भवन विहीन, जीर्ण-शीर्ण भवन और अनुपयोगी 2500 ग्राम पंचायतों को नवीन भवन की स्वीकृति के लिये चिन्हित किया गया है। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव ,केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading