19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 23,800 स्तर से ऊपर

मुंबई, 26 दिसंबर। भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान में खुला। शुरुआती कारोबार में निफ्टी के पीएसयू बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विस और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखी जा रही थी। सुबह करीब 9:37 बजे सेंसेक्स 271.68 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,744.55 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 84.85 अंक या 0.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,812.50 पर कारोबार कर रहा था। बाजार का रुख सकारात्मक रहा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1,142 शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 795 शेयर लाल निशान में थे। जानकारों के अनुसार, “बाजार को राजकोषीय और मौद्रिक प्रोत्साहन दोनों की उम्मीद होगी। ये उम्मीदें निकट भविष्य में बाजार को कंसोलिडेशन फेज में रख सकती हैं।” जानकारों ने आगे कहा कि बजट और मौद्रिक नीति के बाद बाजार की प्रतिक्रिया नीतिगत पहलों पर निर्भर करेगी। निफ्टी बैंक 400.60 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 51,633.60 पर था। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 47 अंक या 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 57,104.90 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 32.35 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 18,765 पर था। एक्सिस सिक्योरिटीज के अक्षय चिंचलकर ने कहा, “निफ्टी में लगातार सात दिनों तक गिरावट रही, क्योंकि शुरुआती सत्र में बढ़त बरकरार नहीं रह सकी। सोमवार की बुलिश ‘हरामी फोर्मेशन’ मंगलवार को एक्टिव नहीं रह सकी, क्योंकि कीमतें पिछले दिन के उच्च स्तर को छूने में विफल रहीं।” उन्होंने कहा, “सप्ताह के पहले दो कारोबारी दिनों में लगातार लंबी शैडो वाली सक्सेसिव कैंडल बनीं। तकनीकी रूप से, 23,880-24,070 एरिया रेसिस्टेंस देता है, जबकि सपोर्ट 23,500 और 23,640 के बीच है।” सेक्टोरल फ्रंट पर, रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी, आईटी और मीडिया सेक्टर में बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स पैक में, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंडसइंड बैंक और अदाणी पोर्ट्स टॉप गेनर्स रहे। एशियन पेंट्स, टीसीएस और रिलायंस टॉप लूजर्स रहे। क्रिसमस के कारण बुधवार को अमेरिका में बाजार बंद रहे। मंगलवार को एसएंडपी 500 इंडेक्स 1.10 प्रतिशत बढ़कर 6,040 पर और नैस्डैक 1.35 प्रतिशत बढ़कर 20,031.13 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में, जकार्ता को छोड़कर चीन, बैंकॉक, सोल और जापान के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 24 दिसंबर को 2,454.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 2,819.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading