23.3 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेल

कोहली पर मेलबर्न में टक्कर मारने के विवाद के लिए लगाया जाएगा जुर्माना

मेलबर्न, 26 दिसंबर। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी सैम कोंस्टास के साथ कंधे से टकराने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक लगने की संभावना है। क्रिकबज और एसईएन रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक, मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट ने इस घटना का आकलन किया है। हालांकि, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से आधिकारिक बयान आना अभी बाकी है।

कोहली पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के तहत आरोप लग सकता है, जिसमें खिलाड़ियों द्वारा जानबूझकर शारीरिक संपर्क को अनुचित माना गया है। इस नियम के अनुसार, जानबूझकर, लापरवाही से या टालने योग्य शारीरिक संपर्क प्रतिबंधित है।

यह घटना मैच के 10वें ओवर के बाद हुई, जब कोहली गेंद लेकर अपना रास्ता बदलते हुए कोंस्टास के कंधे से टकरा गए। इस पर कोंस्टास ने नाखुशी जताई और दोनों के बीच शब्दों का आदान-प्रदान हुआ। मामला बढ़ने से पहले ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा और अंपायर माइकल गॉफ ने स्थिति को शांत किया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने कोहली के इस कृत्य को अनुचित बताया। उन्होंने कहा, “विराट ने टकराव को भड़काया। अंपायर और रेफरी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।” वहीं, भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने इसे अनावश्यक करार दिया और कहा, “विराट एक वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, लेकिन यह व्यवहार स्वीकार्य नहीं है।”

 

अन्य ख़बरें

भारत और उज्बेकिस्तान के बीच 2030 तक 5 बिलियन डॉलर व्यापार का लक्ष्य: विदेश सचिव

Newsdesk

विमेंस टी20 एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा, ‘पावरप्ले’ में कभी न हुआ था ऐसा

Newsdesk

नेपाल में बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आया डब्ल्यूएचओ, जारी किए 1.5 लाख डॉलर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading