Jabalpur News – जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र के सुपाताल तालाब में एक नवजात शिशु का शव तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शाम 6 बजे शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार, नवजात की उम्र एक या दो दिन की लगती है। प्रथम दृष्टि में आशंका है कि शिशु की मौत के बाद उसके माता-पिता ने उसे तालाब में फेंक दिया हो। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


