Jabalpur News – जबलपुर की पनागर तहसील में बड़ौदा चौराहा के पास सड़क हादसे में सुभद्रा बाई नामक महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि महिला जबलपुर जाने के लिए निकली थी, तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट


