19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

अनुपम खेर ने नौसेना, थलसेना प्रमुख से की मुलाकात, बोले- ‘गौरवपूर्ण दिन’

मुंबई, 27 दिसंबर। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर देश-दुनिया के दिग्गजों से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। खेर ने गुरुवार को नौसेना, थलसेना प्रमुख से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर कर उसे सबसे गौरवपूर्ण दिन में से एक बताया। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अक्सर फैंस को नई जानकारियों से रूबरू कराते रहते हैं। भारतीय नौसेना प्रमुख दिनेश त्रिपाठी और भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से मुलाकात की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “ सबसे गौरवपूर्ण दिन, मुझे भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी जी और भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से एक ही दिन उनके कार्यालय में मिलने का बड़ा अवसर मिला।“ दिन को “गौरवपूर्ण” बताते हुए अभिनेता ने आगे लिखा, “ यह निश्चित रूप से मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और खास दिनों में से एक था।

शिमला में पले-बढ़े होने के कारण मेरे मन में हमेशा से वर्दीधारी लोगों के लिए आकर्षण और सम्मान रहा है! (शिमला पश्चिमी कमान का मुख्यालय था)।” खेर ने मुलाकात के बारे में आगे बताया, “ हमने देश, सशस्त्र बलों, सिनेमा और मेरी निर्देशन में बन रही आगामी फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की। लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एके सिंह जी को उनकी गर्मजोशी और प्यार के लिए विशेष धन्यवाद। सज्जनों आपका धन्यवाद! आपके सशक्त नेतृत्व में भारत सुरक्षित है! जय हिंद! ” हाल ही में अनुपम खेर ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की थी, जिससे संबंधित पोस्ट को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, “आपसे मिलकर हमेशा खुशी मिलती है।

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू से दिल्ली एयरपोर्ट लाउंज में हमने साथ में कुछ समय बिताया, उसमें हमने व्यस्त कार्यक्रम और फिटनेस के महत्व के बारे में बात की। तारीफ के लिए धन्यवाद सर!” अनुपम खेर द्वारा साझा की गई तस्वीर में अभिनेता के साथ किरेन रिजिजू साथ में खड़े और कैमरे के लिए पोज देते नजर आए। तस्वीर के साथ खेर ने कर्टिस स्टिगर्स के ‘बी ए जेंटलमैन’ गाना भी जोड़ा। अनुपम खेर ‘तुमको मेरी कसम’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। आगामी फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के साथ मुख्य भूमिका में ईशा देओल, सुशांत सिंह, अदा शर्मा हैं। इसके अलावा अनुपम खेर के पास राम वामसी कृष्ण के निर्देशन में तैयार ‘द इंडिया हाउस’ के साथ ही ‘तन्वी द ग्रेट’ भी है। ‘तन्वी द ग्रेट’ के साथ अभिनेता निर्देशन की दुनिया में वापसी करने को तैयार हैं।

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading