31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

पूर्व पीएम के निधन की वजह से टला सलमान खान की ‘सिकंदर’ का टीजर

मुंबई, 27 दिसंबर। सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर शुक्रवार को रिलीज होने वाला ‘सिकंदर’ का टीजर अब टल गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में तैयार एक्शन-थ्रिलर अब 28 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर ऑनलाइन प्रीमियर के लिए तैयार है। यह जानकारी नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के आधिकारिक एक्स हैंडल द्वारा दी गई। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के अनुसार, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर, हमें यह घोषणा करते हुए खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज को टाल दिया गया है। अब यह 28 दिसंबर की सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर सामने आएगा।

साजिद नाडियाडवाला ने आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का हाल ही में सोशल मीडिया पर फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म का निर्माण किया है। वहीं, एआर मुरुगादॉस ने निर्देशन किया है। सलमान खान की फिल्म को एक्शन, ड्रामा और इमोशन का मिश्रण बताया जा रहा है। शुक्रवार को केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की, जिनका 26 दिसंबर को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया । गृह मंत्रालय ने 1 जनवरी, 2025 तक पूरे भारत में सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की। पूर्व प्रधानमंत्री का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ के दौरान दिग्विजय सिंह ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Newsdesk

इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

Newsdesk

भारत अब दुनिया का ‘बैक ऑफिस’ ही नहीं, ‘ब्रेन ऑफिस’ भी है : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading