21.3 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

फैमिली संग समंदर किनारे खूबसूरत समय बिताते नजर आए विक्की-कैटरीना

मुंबई, 28 दिसंबर। अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने हाल ही में पति-अभिनेता विक्की कौशल के साथ बिताए छुट्टियों की झलक फैंस को दिखाई। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा किया। एक तस्वीर में कैटरीना, विक्की को गले लगाती नजर आईं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, परिवार, दोस्त और ब्रिटिश जंगली इलाके…(बॉक्सिंग डे पर जीरो महासागर में डुबकी लगाना हमेशा एक अच्छा विचार लगता है)।

एक रोमांटिक तस्वीर में कैटरीना कैफ, विक्की को गले लगाती नजर आईं, इस दौरान दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते और पोज देते नजर आए। समंदर किनारे परिवार संग खूबसूरत समय बिता रहे विक्की और कैटरीना ने ब्लैक कलर के आउटफिट को चुना।

एक तस्वीर में जोड़ा खूबसूरत नजारों के बीच सैर का आनंद लेता नजर आया। वहीं, अन्य तस्वीरों में अपने दोस्तों के साथ पोज देते नजर आए।

हाल ही में अभिनेता विक्की कौशल ने समंदर के किनारे आराम करते हुए अपनी और कैटरीना की एक तस्वीर पोस्ट की थी। कैजुअल आउटफिट में जोड़ा कैमरे की तरफ पीठ करके प्रकृति की शांति के बीच आनंद लेता नजर आया। तस्वीर में दोनों साथ में पोज देते दिखे।

विक्की ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, “पॉज।”

कैटरीना इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट पोस्ट के साथ छाई रहती हैं। अभिनेत्री ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की थी, जिसमें वह परिवार के साथ त्योहार मनाती नजर आई थीं। क्रिसमस की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैफ ने कैप्शन में लिखा, “मेरी मेरी मेरी (क्रिसमस ट्री इमोजी, ग्रीन हार्ट इमोजी)।”

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने क्रिसमस का त्योहार लंदन में मनाया, जहां कैफ का परिवार भी साथ नजर आया।

इस बीच कैटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ है, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading