30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बुजुर्ग दंपति और पड़ोसी महिला की हत्या, गांव में फैली सनसनी

Shivpuri Triple Murderमध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र के राउटोरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग दंपति और उनकी पड़ोसी महिला की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद महिलाओं के गहने और घर से नकदी गायब है। घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है।

क्या है मामला?

सोमवार सुबह राउटोरा गांव में रहने वाले बुजुर्ग दंपति, सीताराम लोधी (65) और उनकी पत्नी मुन्नी बाई (60), अपने घर में मृत पाए गए। उनके पड़ोसी घर में रहने वाली 60 वर्षीय सूरजमुखी लोधी की भी लाश उसके घर में मिली। तीनों की हत्या गला घोंटकर की गई और फिर गले में साड़ी बांधकर शवों को लटकाया गया।

नाती ने देखे शव

सीताराम और मुन्नी के 10 साल के नाती ने सुबह दोनों को मृत पाया। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दंपति अपने परिवार से अलग मकान में रहते थे। सीताराम कई सालों से बीमार थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। उनकी देखभाल उनकी पत्नी करती थीं।

हत्या के बाद गहने और नकदी गायब

पुलिस के अनुसार, हत्यारों ने मुन्नी बाई की हत्या कुल्हाड़ी के उल्टी तरफ से हमला कर और गला घोंटकर की। उनकी लाश खटिया पर मिली। सीताराम की गला घोंटकर हत्या के बाद उनका शव साड़ी से बांधा गया। पड़ोसी महिला सूरजमुखी की भी गला घोंटकर हत्या की गई। हत्या के बाद महिलाओं के नाक के गहने और सीताराम के घर से 70,000 रुपये गायब हैं।

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। एसपी अमन सिंह और एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद की गई है। हत्या के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस लूटपाट के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading