17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अरविंद केजरीवाल हनुमान मंदिर से करेंगे ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का शुभारंभ

नई दिल्ली, 31 दिसंबर। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल संग पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह यहां के पुजारियों के साथ ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ का शुभारंभ करेंगे। अरविंद केजरीवाल ने इस योजना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से मैं अपनी पत्नी के साथ पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ करूंगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से इस योजना का शुभारंभ करेंगी।”

केजरीवाल ने इस योजना को लेकर 30 दिसंबर को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना के ऐलान के बाद देश भर से फोन और मैसेज आ रहे हैं। सभी धार्मिक लोग बहुत खुश हैं। दिल्ली के कई पुजारी और ग्रंथी मुझसे मिलने आए और उन्होंने आशीर्वाद दिया।“ केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है।

भाजपा वालों इसे रोकने की कोशिश मत करना, बहुत पाप लगेगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “दिल्ली में दोबारा आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर हमारी संस्कृति और सभ्यता को पीढ़ियों से सहेजने और आगे बढ़ाने वाले मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारा के ग्रंथियों को 18,000 रुपये प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी।“ ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ को लेकर दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज दिल्ली भाजपा एवं उसके पुजारी प्रकोष्ठ के लगभग 2 साल से अधिक से चल रहे आंदोलन के दबाव के चलते अरविंद केजरीवाल को पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा करनी पड़ी है।

दिल्ली हाई कोर्ट में लगी एक याचिका के चलते केजरीवाल जानते थे कि उनको मौलवियों का वेतन भत्ता बंद करना पड़ेगा, तो केजरीवाल ने कोर्ट को गुमराह करने के लिए यह पुजारी ग्रंथी योजना घोषित की है।“ सचदेवा ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं हों, पुजारी एवं ग्रंथी हों सबके पास आज अरविंद से एक सवाल है की क्या आपकी पंजाब की सरकार ऐसा कोई वेतन भत्ता दे रही है

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading