28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

माधुरी दीक्षित के लिए यादगार रहा 2024, बोलीं- ‘हर सबक की आभारी’

मुंबई, 31 दिसंबर। साल 2024 खत्म होने को है और सितारे साल 2025 का स्वागत बाहें फैलाकर करने को तैयार हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए 2024 कभी न भूल पाने वाला साल है। सोशल मीडिया पर सक्रिय माधुरी दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर साल की हाइलाइट्स को कैमरे में कैद करते हुए एक वीडियो मोंटाज साझा किया, जिसमें सीखे गए सबक, खुशियों और छोटे लेकिन महत्वपूर्ण पलों के साथ नजर आईं। उन्होंने उन पलों का आभार जताया, जिन्होंने उनके साल को खुशियों से भर दिया। वीडियो मोंटाज में माधुरी दीक्षित परिवार और दोस्तों के साथ ही शो और फिल्मों के शूटिंग सेट पर मस्ती करती नजर आईं।

क्लिप को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “हर सीख, खुशी और छोटे पल के लिए आभारी हूं, जिसने 2024 को यादगार बनाया। नया साल मुबारक।” वीडियो के साथ अभिनेत्री ने अमेरिकी अभिनेता, गायक-गीतकार जो कीरी के गाने ‘एंड ऑफ बिगिनिंग’ को भी जोड़ा। माधुरी सोशल ने हाल ही में पति डॉ. श्रीराम नेने के एक वीडियो को रीपोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, “अपने आप को परिवार और दोस्तों के साथ रखें और खुशियां आएंगी। मजबूत रिश्ते एक खुशहाल जीवन का रहस्य हैं। इसलिए इस विकेंड अपने परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताएं और तनाव मुक्त रहें।” दीक्षित हाल ही में अनीस बज्मी की ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आई थीं। फिल्म में माधुरी के साथ कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, राजपाल यादव, संजय मिश्रा समेत अन्य सितारे भी थे। हॉरर कॉमेडी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

लोकतंत्र की शक्ति जनभागीदारी, समानता और स्वतंत्रता में निहितः अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading