18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

2025 में हनी सिंह से दिलजीत तक, इन गायकों पर रहेगी सबकी नजर

मुंबई, 1 जनवरी। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री ने न केवल भारत में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना ली है। जिसमें दिलजीत दोसांझ और करण औजला जैसे सिंगर सभी को अपनी धुनों पर नचा रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण दिलजीत के हालिया कॉन्सर्ट में देखने को मिला, जो काफी समय तक चर्चा में रहा। अब सभी म्यूजिक प्रेमियों के लिए एक रोमांचक खबर है। मशहूर सिंगर जैसे हनी सिंह, दिलजीत और करण औजला 2025 में लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे। इस साल नए साल में होने वाले इन रोमांचक कॉन्सर्ट की पूरी जानकारी हम आपको देंगे।

हनी सिंह; सालों तक लाइमलाइट से दूर रहने के बाद हनी सिंह ने अपनी धमाकेदार वापसी से सभी को चौंका दिया है। हाल ही में रिलीज हुए एल्बम ‘ग्लोरी’ को फैंस से बहुत प्यार मिला है और यह म्यूजिक चार्ट्स पर भी हिट साबित हुआ। अपनी हालिया सफलता का फायदा उठाते हुए, हनी सिंह ने अपने सबसे बड़े टूर में से एक ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ की घोषणा की है। यह टूर भारत के 10 शहरों में होगा और फरवरी से मार्च 2025 के बीच चलेगा। इसके लिए टिकट जोमाटो और इनसाइडर डॉट इन पर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा, हनी सिंह पर बनी डॉक्यूमेंट्री ‘फेमस’ ने नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है, जिसमें उनके जीवन के अनछुए पलों को संजोया गया है।

दिलजीत दोसांझ; दिलजीत दोसांझ अपने हाल के कॉन्सर्ट की सफलता से बहुत खुश हैं। जहां कई लोगों को उनकी म्यूजिक का आनंद लेने का मौका मिला, वहीं कुछ लोग इस मौके से चूक गए। अब, जो लोग सिंगर को लाइव सुनना चाहते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका है। वे 2025 में होने वाले दिलजीत ‘दिल-लुमिनाती’ कॉन्सर्ट के टिकट बुक कर सकते हैं। यह कॉन्सर्ट अक्टूबर और नवंबर 2025 के बीच होगा, और टूर के टिकट्स दो चरणों में 10 और 12 सितंबर को उपलब्ध होंगे। टिकटों की कीमत सीटों के हिसाब से 1,499 रुपये से लेकर 12,999 रुपये तक तक हो सकती हैं। करण औजला; करण औजला इस समय अपने ‘इट वाज़ ऑल ए ड्रीम’ टूर पर हैं। उनके फैंस उनकी शानदार स्टेज उपस्थिति का आनंद लेते हुए उनके जोशीले गानों पर थिरकना पसंद करते हैं। उनका टूर दिल्ली, मुंबई और कोलकाता सहित कई शहरों में है। करण ने 31 दिसंबर को अहमदाबाद में अपने प्रदर्शन के साथ 2024 का समापन किया। उनका आखिरी कॉन्सर्ट 5 जनवरी को हैदराबाद में होगा। ‘बुकमायशो’ पर टिकट 5,999 रुपये से शुरू हो रहे हैं।

बॉलीवुड के सबसे मशहूर गायकों में से एक, सोनू निगम जल्द ही राष्ट्रीय राजधानी में लाइव परफॉर्म करने वाले हैं। ‘साथिया’, ‘अभी मुझमें कहीं’, ‘पापा मेरी जान’, ‘ये दिल दीवाना’ जैसे गानों में अपनी मधुर आवाज के लिए मशहूर, सिंगर 8 मार्च, 2025 को दिल्ली में अपना जादू बिखेरने वाले हैं। हालांकि, अभी तक कॉन्सर्ट दिल्ली में कहां होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ‘बुकमायशो’ के जरिए टिकट बुक किए जा सकते हैं। सीटों के आधार पर टिकट की कीमत 499 रुपये से लेकर 7,999 रुपये तक है।

एआर रहमान; संगीत के उस्ताद एआर रहमान सभी फैंस के लिए 17 जनवरी, 2025 को लाइव परफॉर्म करते नजर आएंगे। यह परफॉर्मेंस मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन (बीकेसी) में होगी। ‘बुकमायशो’ इस शो के लिए 3,000 रुपये से लेकर 60,000 रुपये तक की कीमत में टिकट बेच रहा है। इसके अलावा, जाने-माने हॉलीवुड सिंगर ईडी शीरन भी अपने इंडिया टूर 2025 के दौरान भारत का दौरा करेंगे। वह 30 जनवरी से 15 फरवरी, 2025 के बीच भारत के कई शहरों में परफॉर्म करेंगे। हालांकि, दौरे के लिए स्थानों और टिकट की कीमतों का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading