19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका : कैलिफोर्निया में फर्नीचर वेयरहाउस पर क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत, 18 घायल

कैलिफोर्निया, 3 जनवरी। अमेरिका के कैलिफोर्निया में फर्नीचर के वेयरहाउस पर एक प्लेन क्रैश हुआ है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, लॉस एंजिल्स के पास गुरुवार को एक विमान इमारत की छत से टकरा गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फुलर्टन पुलिस प्रवक्ता क्रिस्टी वेल्स ने बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:09 बजे लॉस एंजिल्स से 40 किमी दक्षिण-पूर्व में फुलर्टन शहर में हुई। हादसे के तुरंत बाद ही विमान में भीषण आग लग गई और आसपास के जगहों को खाली कराया गया। स्थानीय केएबीसी न्यूज चैनल के वीडियो फुटेज में एक बड़ी इमारत के ऊपर से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया है। यह इमारत एक क्षेत्रीय ट्रेन लाइन के पास स्थित है और इसके दोनों ओर कई इमारतें भी हैं। क्रिस्टी वेल्स ने कहा कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह विमान किस तरह का था, घायल एयरक्राफ्ट में या फिर जमीन पर थे और घायलों की स्थिति क्या है।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading