25 C
Jabalpur
September 10, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

सावित्रीबाई फुले की जयंती : पीएम मोदी, अमित शाह, नड्डा और खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 3 जनवरी। देश की पहली महिला शिक्षिका और महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। वह महिला सशक्तिकरण की एक मिसाल हैं और शिक्षा तथा सामाजिक सुधार के क्षेत्र में अग्रणी हैं। लोगों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने के लिए उनके प्रयास हमें प्रेरित करते रहते हैं।” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट में लिखा, “देश में जब भी नारी शिक्षा और सामाजिक समानता की बात होती है, सावित्रीबाई फुले का नाम गर्व से लिया जाता है। सावित्रीबाई फुले ने एक ओर जहां महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया, वहीं शिक्षा को समाज सुधार का सशक्त माध्यम बनाया। महिला विरोधी कुरीतियों को समाप्त कर नारी सम्मान की नई परिभाषा गढ़ने वाली महान समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें नमन।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सावित्रीबाई फुले को याद किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “स्वाभिमान से जीने के लिए पढ़ाई करो, पाठशाला ही इंसानों का सच्चा गहना है।

क्रान्तिज्योति, महान शिक्षाविद व कवयित्री एवं देश की प्रथम महिला शिक्षिका व हमारी प्रेरणास्रोत, सावित्रीबाई फुले की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के लिए दरवाजे खोले और समाज के वंचित, दलित, पीड़ित और शोषितों के अधिकारों के लिये पुरजोर लड़ाई लड़ी व सामाजिक न्याय में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया।” भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नमन करते हुए कहा, “देश की पहली महिला अध्यापिका, नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता एवं महान समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं। सावित्रीबाई फुले ने न केवल महिला शिक्षा को नई दिशा प्रदान की, अपितु समाज में व्याप्त जातिगत भेदभाव के विरुद्ध भी निरंतर संघर्ष किया। उनका जीवन समता, न्याय और सामाजिक परिवर्तन के लिए समर्पित था। महिला हितों के उनके अभिनव कार्य और विचार हम सभी को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।” आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सावित्रीबाई फुले को याद करते हुए कहा, “शिक्षा को महिलाओं का अधिकार बनाने वालीं महान शिक्षिका एवं समाजसेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका योगदान हमारे समाज को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

ब्रिक्स से भारत को क्या मिला? चिदंबरम के सवाल पर भाजपा का जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading