24.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

ऐसा क्या हुआ कि अचानक बुमराह को होना पड़ा मैदान से बाहर

सिडनी, 4 जनवरी। सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन लंच के बाद एक ओवर डालने के बाद ही भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह मैदान के बाहर चले गए। उन्हें टीम के चिकित्सक और सुरक्षा अधिकारी के साथ मैदान के बाहर जाता देखा गया। मैदान से बाहर जाने के पहले बुमराह ने इस पारी में कुल 10 ओवर की गेंदबाज़ी करते हुए 33 रन देते हुए दो विकेट लिए थे। इस दौरे पर बुमराह के कार्य प्रबंधन को लेकर काफ़ी चिंता व्यक्त की गई है। उन्होंने इस सीरीज़ में अब तक 152.1 ओवर की गेंदबाज़ी की है और 13.06 की औसत से 32 विकेट लिए हैं।

वह अब बिशन सिंह बेदी को पछाड़ते हुए ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ भी बन गए हैं। बुमराह ने दूसरे दिन पहले सत्र के अंतिम पांच ओवर में से तीन ओवर मैदान के बाहर बिताए थे और फिर अंतिम दो ओवर के लिए वह मैदान में वापस आए थे। लंच के बाद उन्होंने गेंदबाज़ी की और एलेक्स कैरी को परेशान भी किया लेकिन इसके तुरंत बाद ही वह मैदान के बाहर चले गए।

मेलबर्न टेस्ट में बुमराह ने 52 ओवर की गेंदबाज़ी की थी जो कि उनके अब तक के टेस्ट करियर में एक मैच में डाले गए सर्वाधिक ओवर थे। हालांकि इस टेस्ट के बाद ख़ुद तत्कालीन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने बुमराह के कार्य प्रबंधन को लेकर चिंता व्यक्त की थी। भारत के पास इस मैच में कोई उपकप्तान नहीं है क्योंकि ख़ुद बुमराह ही टीम के उपकप्तान थे और रोहित की अनुपस्थिति में वह टीम की अगुवाई कर रहे थे। ऐसा प्रतीत हुआ कि बुमराह की अनुपस्थिति में विराट कोहली टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। लंच ब्रेक के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने ख़ुद ही बाहर बैठने का फ़ैसला किया और इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ़ किया कि उनका फ़िलहाल संन्यास लेने का इरादा नहीं है।

अन्य ख़बरें

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading