19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

अनुपम ने की पायल कपाड़िया की तारीफ, बोले- ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ ने गहरा प्रभाव छोड़ा

मुंबई, 6 जनवरी। दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने पायल कपाड़िया के साथ ही उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की सराहना की और कहा कि इसने उन पर गहरा प्रभाव डाला। ओटीटी पर डेब्यू करने वाली इस फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुपम ने कहा, ” ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ ने मुझ पर गहरा प्रभाव छोड़ा है। ऐसी फिल्म मिलना दुर्लभ है, जो न केवल एक कहानी कहती है बल्कि आपको भीतर गहराई से जगाती है।”

अभिनेता ने कहा, ” ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ में कहानी, सीन और अभिनय सभी एक साथ इतने सहजता से आते हैं, जो आपको शानदार अनुभव देते हैं और निश्चित तौर पर यह आपके दिल में बस जाता है। मैं पूरी टीम को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई देना चाहता हूं जिसके वे वास्तव में हकदार हैं।” ‘ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ की प्रशंसा करते हुए अभिनेता ने आगे कहा, “यह याद दिलाता है कि सिनेमा एक मजबूत माध्यम क्यों है। मुझे खुशी है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार इसे दर्शकों के लिए स्ट्रीम करेगा, यह कहानी सभी को देखनी चाहिए।”

‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ मुंबई में काम करने वाली दो मलयाली नर्सों के जीवन से संबंधित है। पहली नर्स प्रभा है, जो अपने अनुपस्थित पति के लिए तरसती हुई एक परेशान महिला है और दूसरी उसकी रूममेट अनु है, जो प्रेम संबंध में रहती है। ओटीटी पर आने से पहले पायल कपाड़िया की ‘ऑल वी इमेजिन ऐज लाइट’ ने पिछले 30 वर्षों में कान फिल्म महोत्सव में मुख्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म बनकर इतिहास रच दिया और इसे ‘ग्रांड प्रिक्स’ सम्मान से सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा, इसे एक नहीं बल्कि दो श्रेणियों – ‘बेस्ट मोशन पिक्चर’ (गैर-अंग्रेजी भाषा) और ‘बेस्ट डायरेक्टर’ में गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। पायल ‘सर्वश्रेष्ठ निर्देशक’ श्रेणी में नामांकित होने वाली तीसरी एशियाई महिला हैं। इसके अलावा, ‘ऑल वी इमेजिना एज लाइट’ को क्रिटिक्स चॉइस अवार्ड्स में ‘सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म’ श्रेणी में भी नॉमिनेशन मिला

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading