31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सलमान खान का गैलेक्सी अपार्टमेंट हुआ बुलेट प्रूफ, फिट की गई हाईटेक सीसीटीवी

मुंबई, 7 जनवरी। अभिनेता सलमान खान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुंबई के बांद्रा स्थित घर को बुलेटप्रूफ करने के साथ ही घर के बाहर हाई-टेक सिक्योरिटी भी तैनात की। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हाई रिजॉल्यूशन सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ ही पुलिस ने घर के ठीक सामने चौकी भी बनाई है। गौरतलब है, पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के घर 5 राउंड फायरिंग की गई थी, जिसके कुछ महीने बाद सलमान के करीबी और एनसीपी नेता बाबा सिद्दकी की हत्या भी कर दी गई थी। इन तमाम स्थितियों को देखते हुए सलमान खान के उस बालकनी पर खास तौर पर बुलेट प्रूफ ग्लास लगाया गया, जहां से सलमान अपने प्रशंसकों का अभिवादन करते हैं।

गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भी हाई सिक्योरिटी तैनात की गई है। बता दें, सलमान खान को पिछले कई दिनों से लॉरेंस के नाम से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। जानकारी के अनुसार 1998 में काले हिरण के शिकार की घटना को लेकर बिश्नोई समुदाय नाराज है। शिकार की घटना का जिक्र करते हुए लॉरेंस ने एक साक्षात्कार में अभिनेता को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में अभिनेता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उनके घर को बुलेट प्रूफ करने के साथ ही घर के बाहर भी चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। सलमान खान के दोस्त और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हत्या के 85 दिन बाद 4,590 पन्नों का आरोप पत्र स्पेशल मकोका कोर्ट में दायर किया था। यह आरोप पत्र अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार 26 आरोपियों और 3 फरार आरोपियों शुभम लोनकर, जीशान अख्तर और अनमोल बिश्नोई के खिलाफ दायर किया गया। आरोप पत्र में कुल 180 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ के दौरान दिग्विजय सिंह ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Newsdesk

इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

Newsdesk

भारत अब दुनिया का ‘बैक ऑफिस’ ही नहीं, ‘ब्रेन ऑफिस’ भी है : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading