25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में बंद, एचएमपीवी का खत्म हुआ डर

मुंबई, 7 जनवरी। देश भर में निगरानी बढ़ने और एचएमपीवी के बारे में अधिक स्पष्टता आने के बाद, भारत के घरेलू बेंचमार्क सूचकांक मंगलवार को सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के अंत में मेटल, मीडिया, एनर्जी, कमोडिटीज, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विस, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सेंसेक्स 234.12 अंक या 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,199.11 पर बंद हुआ और निफ्टी 91.85 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,707.90 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 280.15 अंक या 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 50,202.15 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 502.35 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,869.3 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 248.20 अंक या 1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,673.45 पर बंद हुआ।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 2,627 शेयर हरे और 1,356 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 103 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार के जानकारों के अनुसार, एचएमपीवी को लेकर किसी तरह की बड़ी चिंता न पैदा होने से जुड़े सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच, घरेलू बाजार सोमवार की तेज बिकवाली से कुछ हद तक उबर गया। लेकिन, भारत के वित्त वर्ष 2025 के जीडीपी के लिए महत्वपूर्ण अनुमानों से पहले, बाजार एक दायरे में कारोबार कर रहा था। जानकारों ने बताया, “आगामी परिणाम सत्र के दौरान आय सुधार के संकेतों की प्रतीक्षा में निकट भविष्य में बाजार के सतर्क रहने की उम्मीद है। साथ ही एफआईआई की चल रही बिकवाली से भी निपटना होगा, जो डॉलर के मजबूत होने, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में वृद्धि और आगे ब्याज दरों में कटौती की कम उम्मीदों से प्रेरित है।” सेक्टोरल फ्रंट पर ऑटो, आईटी और कंजम्पशन सेक्टर में गिरावट रही।

सेंसेक्स पैक में, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक, टाइटन, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, सनफार्मा और एसबीआई टॉप गेनर्स थे। वहीं, जोमैटो, एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व टॉप लूजर्स थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 6 जनवरी को 2,575.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 5,749.65 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जानकारों ने कहा, “जैसे-जैसे बाजार महत्वपूर्ण समर्थन और प्रतिरोध स्तरों के करीब पहुंच रहा है, निवेशकों को सलाह दी जाती है कि वे मूल्य कार्रवाई पर बारीकी से नजर रखें और आने वाले सत्रों में सतर्क रुख अपनाएं।”

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

मध्य प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में राज्यसभा उम्मीदवार पर हुई चर्चा

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading