31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

सलमान-रश्मिका से जान्हवी-सिद्धार्थ तक, 2025 में पर्दे पर नजर आएंगी ये नई जोड़ियां

मुंबई, 7 जनवरी। साल 2024 सिनेप्रेमियों के लिए बेहद खास रहा। रोमांस, कॉमेडी, एक्शन, हॉरर, जासूसी समेत हर तरह की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाई। साल 2025 में भी दर्शकों को फ्रेश जोड़ियों के साथ काफी कुछ देखने के लिए मिलने जा रहा है। इस साल सलमान खान-रश्मिका मंदाना से लेकर जुनैद खान–खुशी कपूर समेत और भी कई जोड़ियां हैं, जिनकी फिल्में रिलीज को तैयार हैं।

बॉलीवुड के ‘दबंग’ अभिनेता सलमान खान ‘सिकंदर’ के साथ इस साल बॉक्स ऑफिस पर कब्जा करने को तैयार हैं। खास बात है कि ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार ‘सिकंदर’ में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। एआर मुरुगादॉस के निर्देशन में तैयार फिल्म का निर्माण नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने किया है।

सुनील शेट्टी और शरमन जोशी भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगे। जुनैद खान और खुशी कपूर की जोड़ी की बात करें तो बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज को तैयार है। रोमांटिक-ड्रामा में जुनैद के साथ खुशी कपूर नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन एडवेट चंदन ने किया है, जो 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। सिद्धार्थ मल्होत्रा- जान्हवी कपूर। सिनेमा के जरिए सामने आ रही नई जोड़ियों की लिस्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर का भी नाम शामिल है। फ्रेश जोड़ी ‘परम सुंदरी’ में साथ नजर आएगी। तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। शाहिद कपूर- पूजा हेगड़े। शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ‘देवा’ में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। एक्शन फिल्म के निर्माता-निर्देशक रोशन एंड्रयूज हैं। फिल्म में पवैल गुलाटी भी हैं। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है। ‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अमान देवगन – राशा थडानी। नई जोड़ियों की बात करें तो इस बार अजय देवगन के भतीजे अमान देवगन और रवीना टंडन की लाडली राशा थडानी भी डेब्यू को तैयार हैं। अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘आजाद’ 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अन्य ख़बरें

‘सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा’ के दौरान दिग्विजय सिंह ने सुनीं किसानों की समस्याएं

Newsdesk

इंदौर में 2 से 4 नवंबर तक होगी आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

Newsdesk

भारत अब दुनिया का ‘बैक ऑफिस’ ही नहीं, ‘ब्रेन ऑफिस’ भी है : पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading