17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बैतूल में महिला की हत्या कर शव को जलाया, आरोपी पति गिरफ्तार

बैतूल, 8 जनवरी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में पत्नी की हत्या कर शव को जलाने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला मुलताई थाने के पांढरी गांव का है। मुलताई थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया कि सात जनवरी को ग्राम पांढरी में रोड किनारे किसान नंदलाल इवनाते के खेत में एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि शव अधजला था और महिला के बाएं पैर में पायल थी। प्राथमिक जांच के बाद मामला हत्या और साक्ष्य छुपाने का प्रतीत हुआ। पुलिस ने महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों से गुमशुदगी की जानकारी एकत्रित की तो ग्राम उमरी निवासी रेखा धुर्वे (28) के परिजनों ने महिला के हुलिया और पायल के आधार पर उसकी पहचान की।

रेखा के मायके पक्ष ने बताया कि वह दो दिन से लापता थी और आखिरी बार उसकी बातचीत पांच जनवरी को हुई थी। फोन पर रेखा ने बताया था कि उसके पति प्रहलाद धुर्वे के साथ देवपूजा को लेकर विवाद चल रहा है। पुलिस जांच में पाया गया कि रेखा के पति प्रहलाद धुर्वे (30) ने पांच जनवरी की रात खेत में पानी देते समय देवपूजा को लेकर हुए विवाद के दौरान पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रहलाद ने शव को बोरे में भरकर मोटरसाइकिल से तीन किमी दूर एक मक्के के ढेर में ले जाकर जला दिया। आरोपी ने हत्या और साक्ष्य छुपाने की पूरी घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून से सना पत्थर, महिला का मोबाइल, मिट्टी, शव बांधने में प्रयुक्त रस्सी, घटना के समय आरोपी द्वारा पहने गए खून लगे कपड़े सभी सामग्री जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading