23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

करिश्मा कपूर ने बताया 2025 को लेकर उन्होंने क्या बनाए नियम

मुंबई, 9 जनवरी। अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर उन नियमों का खुलासा किया, जिनका वह 2025 में पालन करेंगी। सोशल मीडिया पर सक्रिय अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने 2025 के संकल्पों पर बात की। पोस्ट के अनुसार अभिनेत्री नए साल में खुद को ही प्राथमिकता देती दिखेंगी। उन्होंने पोस्ट में लिखा, “2025 के नियम, जो आपको बुलाए उसे कॉल करें। जो आपसे मिलने आए उसे मिलें। जो आपको अनदेखा करे उसे अनदेखा करें।” बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जिन्हें प्यार से लोलो कहा जाता है, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ नए-नए पोस्ट संग रूबरू होती रहती हैं।

हाल ही में अभिनेत्री ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह काले रंग की पोशाक में नजर आई थीं। उन्होंने तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, “ब्लैक एंड बोल्ड।” करिश्मा ने पिछले महीने अपने दादा राज कपूर की 100वीं जयंती के अवसर पर ‘इंडियन आइडल’ के एक स्पेशल एपिसोड में एक दिल छू लेने वाला किस्सा साझा करते हुए उनके भारतीय सिनेमा में योगदान पर प्रकाश डाला था। इस एपिसोड में पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल, विशाल ददलानी और रैपर बादशाह भी शामिल हुए थे। सभी ने हिंदी सिने जगत के ग्रेट शो मैन को भावभीनी श्रद्धांजलि दी थी। इस शो से पहले करिश्मा कपूर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीरों को साझा किया था। राज कपूर की 100वीं जयंती समारोह में पीएम मोदी को आमंत्रित करने के लिए वह कपूर परिवार के साथ पहुंची थीं।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading