32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)राष्ट्रीय

पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल : अभय देओल स्टारर ‘बन टिक्की’ का प्रीमियर

मुंबई, 9 जनवरी। अभिनेता अभय देओल स्टारर ‘बन टिक्की’ का कैलिफोर्निया में आयोजित 36वें पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (पीएसआईएफएफ) में ग्लोबल प्रीमियर हुआ। ‘बन टिक्की’ की स्क्रीनिंग में मशहूर फैशन आइकन और निर्माता मनीष मल्होत्रा ​​भी शामिल हुए, जिनके साथ फिल्म निर्देशक फराज आरिफ अंसारी और मुख्य अभिनेता अभय देओल भी मौजूद थे। अभय ने बताया कि उन्हें ‘बन टिक्की’ की स्क्रिप्ट पढ़ते ही पसंद आ गई थी। अभिनेता ने कहा, “मुझे फिल्म की कहानी बहुत पसंद आई, लेकिन खास तौर पर पिता और बेटे के बीच की शरारतें और भी पसंद आई। इस फिल्म का विषय कई खूबियों से भरा पड़ा है। हम नफरत से भरी दुनिया में रहते हैं और यह फिल्म प्यार के बारे में है।

मुझे लगता है कि दुनिया में ऐसा बहुत कम है।” अभिनेता का मानना है कि कहानियों में हमेशा एक मैसेज होना जरूरी नहीं होता, लेकिन अच्छी कहानियां हमेशा अपने साथ एक मैसेज लेकर आती हैं। उन्होंने कहा, “फराज (निर्देशक) ने जिस ईमानदारी के साथ इसे लिखा है, वह सामने आया है। व्यक्ति का अपने बेटे के साथ कैसा रिश्ता है, उसका नया नजरिया सामने आया है। इस फिल्म में जो सहानुभूति दिखाई गई है, वह मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है।” स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक फराज अंसारी ने कहा, ‘बन टिक्की’ उनके लिए एक खास फिल्म है। उन्होंने कहा, “यह उस प्यार से उपजी है, जो मेरी मां ने मुझे सिखाया। मेरी मां ने मुझे एक सुपर पावर दी थी और मुझे लगता है कि यह मेरी कहानी कहने में झलकती है और मुझे लगता है कि यही मेरी विरासत बनी रहेगी।” उन्होंने आगे कहा, “प्यार को बढ़ाना और दुनिया को यह याद दिलाना कि विनम्रता एक ऐसी चीज है, जो बार-बार जीतेगी! यह फिल्म मेरी मां के प्यार की अभिव्यक्ति है।”

निर्माता मनीष मल्होत्रा ​​ने बताया कि जिस दिन उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ी, उन्होंने तय कर लिया कि वह निश्चित रूप से यह फिल्म बनाएंगे। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह भावनाओं और प्यार से भरी फिल्म है। यह बच्चों और उनके माता-पिता के बीच गढ़ी गई एक मजबूत कहानी को दिखाता है। मेरा मानना ​​है कि इस सोच को भारत के साथ ही दुनिया भर में हर माता-पिता को अपनाना चाहिए।” मल्होत्रा ​​ने कहा, “एक निर्माता के रूप में मैं इस तरह की फिल्मों का समर्थन करने की अपनी यात्रा जारी रखना चाहता हूं।” फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे, दिनेश मल्होत्रा, मरिजके डिसूजा और मनीष मल्होत्रा ​​ने किया है। ‘बन टिक्की’ में नुसरत भरूचा और रोहन प्रीत सिंह के साथ शबाना आजमी और जीनत अमान भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग नैनीताल में की गई है।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading