24.5 C
Jabalpur
September 2, 2026
सी टाइम्स
खेल

वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ पर तेंदुलकर और गावस्कर सहित भारतीय कप्तान करेंगे शिरकत


मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) एक भव्य समारोह का आयोजन कर रहा है। यह उत्सव 12 जनवरी से शुरू होकर 19 जनवरी को मुख्य आयोजन के साथ समाप्त होगा। इस खास मौके पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम का आयोजन किया गया है। 

मुंबई के महान क्रिकेटर और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रवि शास्त्री, अजिंक्य रहाणे, दिलीप वेंगसरकर और डायना एडुल्जी जैसे दिग्गज एकत्रित होंगे। यह आयोजन वानखेड़े स्टेडियम के ऐतिहासिक योगदान को सम्मानित करने और क्रिकेट की विरासत को सलाम करने के लिए किया जा रहा है। 

मुख्य समारोह में मुंबई के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के महिला और पुरुष खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इसके अलावा, प्रसिद्ध कलाकार अवधूत गुप्ते और संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल अपने शानदार प्रदर्शन से इस शाम को और खास बनाएंगे। वहीं, लेज़र शो इस आयोजन में चार चांद लगाएगा। 

इस अवसर पर एमसीए के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक ने कहा, “वानखेड़े स्टेडियम की 50वीं वर्षगांठ के मौके पर मैं सभी क्रिकेट प्रेमियों को इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। हमारे महान खिलाड़ी इस जश्न में शामिल होंगे और वानखेड़े स्टेडियम की गौरवशाली विरासत को सलाम करेंगे। आइए, इस समारोह को यादगार बनाएं।” 

समारोह के दौरान 19 जनवरी को एमसीए के पदाधिकारी और एपेक्स काउंसिल के सदस्य एक कॉफी टेबल बुक लॉन्च करेंगे। वानखेड़े स्टेडियम की ऐतिहासिक विरासत को सम्मानित करने के लिए एक विशेष डाक टिकट भी जारी किया जाएगा। 

इस आयोजन सप्ताह के तहत 12 जनवरी को एमसीए के अधिकारियों और काउंसल जनरल के बीच एक क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। 15 जनवरी को मुंबई क्रिकेट के अनसंग हीरोज यानी ग्राउंड्समेन को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान पॉल्ली उमरीगर हेल्थ कैंप और उनके लिए विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। 

इसके अलावा, 1974 में वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच की मुंबई टीम के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा। 

अन्य ख़बरें

नेशनल यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप: नील समराज ने 100 मीटर दौड़ में यूथ नेशनल और मीट रिकॉर्ड बनाया

Newsdesk

 यूएस ओपन: स्वियाटेक, अनिसिमोवा, मुचोवा दूसरे राउंड में पहुंचीं

Newsdesk

यूएस ओपन के पहले राउंड से जोकोविच का बाहर होना बड़ा सरप्राइज: कार्लोस अल्काराज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading