22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

शाहिद कपूर-पूजा हेगड़े स्टारर ‘देवा’ का पहला गाना आउट

मुंबई, 11 जनवरी। अभिनेता शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े स्टारर आगामी ‘देवा’ का पहला गाना आउट हो चुका है। फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर गाने को रिलीज कर दिया, जिसमें शाहिद और पूजा जमकर धमाल मचाते नजर आए। मीका सिंह की एनर्जी से भरपूर आवाज एक बार फिर से अपना कमाल दिखा रही है। आगामी फिल्म ‘देवा’ के गाने को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल अकाउंट पर साझा करते हुए जी म्यूजिक कंपनी ने कैप्शन में लिखा, “आग लगेगी, भसड़ मचेगा। आला रे आला देवा आला, गाना रिलीज हो चुका है। देवा 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।” फिल्म निर्माताओं ने हाल ही में ‘देवा’ का मोशन पोस्टर साझा किया था, जिसमें शाहिद कपूर का शानदार अंदाज सामने आया था। फिल्म में शाहिद कपूर एक पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे।

पोस्टर में वह सिगरेट पीते कैमरे की तरफ देखते नजर आए। पोस्टर 70 के दशक के दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की छवि से मिलता है। शाहिद के लुक और बच्चन की दमदार मौजूदगी ने एक शानदार सिनेमाई अनुभव का वादा किया है। इसके साथ ही शाहिद की दमदार परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। इससे पहले, अभिनेता ने इस साल आईफा के ग्रीन कार्पेट पर फिल्म के बारे में बात की थी। उन्होंने मीडिया से कहा था, “यह एक एक्शन फिल्म है, इसलिए इसमें बहुत सारा एक्शन है। इसमें रोमांच का तत्व भी है। उम्मीद है कि आप अंत तक सोचते रहेंगे कि यह किसने किया। यह एक बेहद आक्रामक किरदार है जिसे मैं निभा रहा हूं। यह एक बहुत ही जीवंत फिल्म है, अगर हम सही टीजर और ट्रेलर बनाते हैं तो यह आपको रोमांच से भर देगी और आपको इसकी ऊर्जा का एहसास कराएगी। यह अगले साल 14 फरवरी को रिलीज होगी और मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।” फिल्म में पूजा हेगड़े और पवैल गुलाटी भी अहम भूमिका में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में पवैल भी एक पुलिस वाले की भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक रोशन एंड्रयूज हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने संयुक्त रूप से किया है। ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

खड़गे की टिप्पणी पर गृह मंत्री शाह और नितिन नबीन का हमला, बोले- राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हुईं

Newsdesk

‘विंग्स ओवर गंगा’ भारतीय वायुसेना के शौर्य और शक्ति का उत्सव : राजनाथ सिंह

Newsdesk

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading