17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

अरविंद केजरीवाल पर हो रही है डॉक्यूमेंट्री फिल्म “अनब्रेकेबल” लॉन्च, आतिशी समेत अन्य नेताओं के साथ जायेंगे स्क्रीनिंग में

दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए लगातार आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से कई वीडियो और गाने रिलीज किए गए हैं। इसके साथ-साथ अब अरविंद केजरीवाल के जीवन पर और उनके संघर्ष को दिखाने के लिए एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी शनिवार को लॉन्च की जा रही है।

डॉक्यूमेंट्री फिल्म स्पेशल स्क्रीनिंग में अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और अन्य नेताओं के साथ पहुंचेंगे। “अनब्रेकेबल” नाम से इस मूवी को बनाया गया है और इसमें अरविंद केजरीवाल के 10 सालों के काम के साथ-साथ जेल के दौरान उनके संघर्ष और बाहर उनकी पार्टी के एकजुट होकर मजबूती से लड़ने की कहानी को प्रदर्शित किया गया है।

इस मूवी में यह भी दिखाया गया है कि किस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली की जनता के लिए क्या विकास कार्य किए और उनके काम करने में किस तरीके से बाधाएं आईं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग प्यारेलाल भवन, जो कि दिल्ली के आईटीओ पर स्थित है, वहां रखी गई है। फिल्म का जो पोस्टर लॉन्च किया गया है, उसमें लोगों की भीड़ में खड़े एक लीडर को दिखाया गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस फिल्म को लॉन्च करने का मकसद यही है कि इस फिल्म के जरिए अरविंद केजरीवाल के संघर्ष और विकास के कामों को जनता तक पहुंचाया जाए। इसलिए आम आदमी पार्टी अपने अलग-अलग भाषाओं में कैंपेन सॉन्ग भी लॉन्च कर चुकी है, जिनमें पंजाबी और भोजपुरी भाषा शामिल है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के हर वर्ग और हर समाज के लोगों को पूरी तरह से साधने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए लगातार वीडियो, गाने और अब यह मूवी लॉन्च की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading