23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

शेयर बाजार के लिए मिलाजुला रहा यह हफ्ता, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण पर होंगी निवेशकों की निगाहें

मुंबई, 18 जनवरी। अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले शेयर बाजार में निवेशक सर्तक बने हुए हैं और इस हफ्ते बाजार का प्रदर्शन मिलाजुला रहा है।

बाजार में हफ्ते की शुरुआत में तेजी देखी गई थी, लेकिन शुक्रवार के कारोबारी सत्र में बिकवाली देखी गई। इस दौरान लार्जकैप आईटी और बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिला। हालांकि, सरकारी बैंकों का प्रदर्शन मजबूत रहा।

हफ्ते के अंत में सेंसेक्स 76,619.33 पर और निफ्टी 23,203.2 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी बैंक 738.10 अंक या 1.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,540.6 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 123.85 अंक या 0.23 प्रतिशत चढ़कर 54,607.65 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 28.75 अंक या 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,672.05 पर बंद हुआ।

सितंबर 2024 के उच्च स्तर से बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान निफ्टी 50 इंडेक्स 11.5 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 12 प्रतिशत और स्मॉलकैप इंडेक्स 11 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट हुई है।

बाजार की मजबूती के लिए आने वाले समय में तीसरी तिमाही के नतीजे काफी महत्वपूर्ण होंगे।

बाजार के जानकारों के अनुसार, डॉलर के मजबूत होने के कारण निवेशक सतर्क बने हुए हैं और जोखिम को कम कर रहे हैं। इसके अलावा नए अमेरिकी प्रशासन की संभावित आर्थिक नीतियों पर बढ़ती अनिश्चितता ने बाजार के सेंटीमेंट को नुकसान पहुंचाया है।

कुल मिलाकर तीसरी तिमाही के कमजोर नतीजों की उम्मीदों के कारण अल्पावधि में बाजार के सतर्क रहने की उम्मीद है। वहीं, विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से बाजार में अस्थिरता जारी रह सकती है।

कैपिटलमाइंड रिसर्च के कृष्णा अप्पाला ने कहा कि यह समय घबराने का नहीं, बल्कि स्पष्टता के साथ काम करने का है। बाजार में गिरावट अच्छे स्टॉक्स खोजने के अवसर प्रदान करती है, जिसमें विकास की अच्छी संभावना हो।

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading