19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडराष्ट्रीय

सैफ अली खान पर हुए अटैक को सांप्रदायिक रंग देना गलत : जीशान सिद्दीकी

मुंबई, 18 जनवरी। एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने शनिवार को अभिनेता सैफ अली खान अटैक मामले में सांप्रदायिक रंग दिए जाने की निंदा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों को सांप्रदायिक रंग देने से बचा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि बांद्रा में कानून-व्यवस्था एक बड़ी समस्या के रूप में उभरकर सामने आ रही है और अभिनेता पर हुआ हमला उसी का नतीजा है। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार के साथ ही ऐसा हुआ है। जब कोई किसी पर हमला करता है, तो कोई यह नहीं देखता है कि सामने वाला हिंदू है या मुसलमान। देश का हर नागरिक सुरक्षित रहना चाहिए। इसके साथ कानून-व्यवस्था का पालन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बांद्रा में हम बचपन से रह रहे हैं। हमें पता है कि जैसे हालात पहले यहां हुआ करते थे, वैसे हालात अब नहीं हैं।

मुझे पूरी उम्मीद है कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री इस दिशा में जल्द कोई कदम उठाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि बांद्रा में कानून-व्यवस्था को लेकर बहुत सारे लोग सवाल उठा रहे हैं और इसे लेकर सवाल उठाए जाने चाहिए। सरकार को इस दिशा में जल्द से जल्द कोई कदम उठाना चाहिए। बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला किया गया। यह हमला चोरी के इरादे से उनके घर में घुसे शख्स ने किया। इसके बाद अभिनेता को फौरन लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभिनेता पर चाकू से छह वार किए गए। जिसे देखते हुए उनकी सर्जरी की गई। सर्जरी सफल हुई।

अभिनेता की हालत स्थिर है। उन्हें सामान्य वार्ड में भी भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 21 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। फिलहाल, उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। जिसमें संदिग्ध आरोपी की कई गतिविधियां करते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं। इसके अलावा, पुलिस ने अभिनेता के घर पर काम करने वाले दो लोगों को भी हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की थी। पुलिस का दावा है कि अभिनेता पर हमला करने वाला शख्स उनके घर के पूरे लेआउट से वाकिफ है।

अन्य ख़बरें

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

हावड़ा : सेल्फी लेने पहुंचे बच्चे को मुख्यमंत्री ने दी कम मोबाइल इस्तेमाल करने की सलाह

Newsdesk

सऊदी अरब के रियाद, दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading