19.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सैफ अटैक में खुलासा, फिल्मी हस्तियों के घरों की रेकी करता था आरोपी शहजाद

मुंबई, 20 जनवरी । अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी मोहम्मद शहजाद ने सैफ अली खान के घर में घुसने से पहले कई मशहूर हस्तियों के घरों की रेकी की थी। आरोपी रिक्शा चालक से हस्तियों के घरों के बारे में जानकारी लेता था। पुलिस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने रिक्शा चालक से बांद्रा इलाके में रहने वाली हस्तियों के घर के बारे में जानकारी हासिल की थी। शहजाद, रिक्शा चालक से कलाकारों के घर के बारे में पूछताछ करता था कि कौन सा घर किसका है? पुलिस उस रिक्शा चालक की तलाश कर रही है, ताकि पता चल सके कि आरोपी ने किस-किस स्टार के घर की रेकी की थी।

आरोपी ने शाहरुख खान-सैफ अली के अलावा अन्य कई हस्तियों के घर की रेकी की थी।

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि सैफ अली पर हमले का आरोपी बांग्लादेशी नागरिक शहजाद पुलिस की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रख रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन से पुलिस को संदिग्धों की तस्वीरें मिली हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी इन तस्वीरों और खबरों के माध्यम से पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता था। मोबाइल फोन से उन संदिग्धों की तस्वीर मिली है, जिन्हें पुलिस पूछताछ के लिए लेकर आती थी। आरोपी के मोबाइल फोन में न्यूज चैनलों पर दिखाए जा रहे संदिग्धों के स्क्रीनशॉट भी मिले हैं। पुलिस ने फोन जब्त कर लिया है।

बता दें, मुंबई पुलिस ने सैफ अली पर हुए हमले को लेकर पहले भी दो संदिग्धों को उठाया था और उनसे पूछताछ की थी। इन दोनों की शक्ल और कदकाठी मुख्य आरोपी से मिलती-जुलती थी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पुलिस की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख रहा था।

इस बीच, मुंबई पुलिस के सूत्रों ने बताया कि वे सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर क्राइम सीन रीक्रिएट करेंगे, जहां वारदात हुई थी।

30 वर्षीय बांग्लादेशी नागरिक आरोपी शहजाद को पुलिस ने रविवार सुबह ठाणे शहर से गिरफ्तार किया था। अदालत ने आरोपी को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।

अधिकारी के मुताबिक, क्राइम सीन को रीक्रिएट करने के लिए पुलिस शहजाद को सैफ के घर ले जाएगी। कथित तौर पर आरोपी ने गुनाह कबूलते हुए कहा कि “हां, मैंने ही किया है।”

पुलिस सूत्रों के अनुसार, शहजाद को रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में खान के घर से करीब 35 किलोमीटर दूर ठाणे के कासरवदावली में हीरानंदानी एस्टेट के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ठाणे के एक जंगली इलाके में एक श्रमिक शिविर में शहजाद का पता लगाया। सूत्रों के अनुसार, “शहर में सात घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।”

अन्य ख़बरें

अनंत सिंह पर जदयू की कार्रवाई को चिराग पासवान ने बताया आंतरिक मामला, चंदन सिंह बोले- पार्टी विरोधी गतिविधियों पर नहीं मिलेगी छूट

Newsdesk

कथित 500 करोड़ ऑडियो विवाद पर वर्षा गायकवाड़ ने सरकार को घेरा, ईडी-एसीबी जांच की मांग

Newsdesk

राशिद अल्वी ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- विदेशी ताकतों से सबसे ज्यादा संबंध तो इनके

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading