19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयप्रादेशिकराष्ट्रीय

अमरोहा : जुहैब खान ने कोयले से बनाई डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर

 अमरोहा, 20 जनवरी । अमरोहा के कलाकार जुहैब खान ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह से पहले अनूठे अंदाज में जश्न मनाया है। जुहैब ने कोयले से दीवार पर डोनाल्ड ट्रंप , व्हाइट हाउस और अमेरिकी झंडे को उकेरा। हुनरमंद जुबैर की मानें तो ये भारत-अमेरिका रिश्तों के प्रगाढ़ रिश्तों को दर्शाता है। जुहैब का मानना है कि कला सीमा से परे है। इस कृति के जरिए उन्होंने ट्रंप को शुभकामनाएं दीं और दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्तों की कामना की। ज़ुहैब के इस हुनर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब प्रसिद्धि मिल रही है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब जुबैह ने किसी समसामयिक घटना को अपनी चित्रकारी के माध्यम से प्रस्तुत करने का प्रयास किया है, बल्कि इससे पहले भी वो कई बार इस तरह की कई समसामयिक घटनाओं को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक चित्रकार हूं। चित्रकारी मेरा शौक है। मैं सम सामयिक घटना पर कोयले से चित्र बनाता हूं। उन्होंने आगे कहा कि आज डोनाल्ड ट्रंप शपथ लेने जा रहे हैं, तो मैंने कोयले और चॉक से छह फीट का एक चित्र तैयार किया और आशा की है कि दोनों देशों के बीच आगामी दिनो में संबंध बेहतर होंगे। बता दें कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज शपथ ग्रहण करेंगे। वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभालेंगे। पिछले वर्ष नवंबर में हुए चुनाव में ट्रंप ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को हराया था। ट्रंप यह दूसरी बार राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालेंगे, क्योंकि वह पहले जनवरी 2017 से जनवरी 2021 तक अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत रह चुके हैं। ट्रंप के परिवार के सदस्य इस मौके पर बेहद खुश हैं और शपथ ग्रहण से पहले उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें साझा की हैं।

अन्य ख़बरें

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

असम: गुवाहाटी में गोलीबारी, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading