21.3 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सोमवार को डिस्चार्ज नहीं होंगे सैफ, डॉक्टर्स की निगरानी में एक और दिन रहेंगे

मुंबई, 20 जनवरी । अभिनेता सैफ अली खान अभी मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती रहेंगे। अभिनेता को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जाएगी, उन्हें एक और दिन डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। लीलावती में भर्ती सैफ की हालत में सुधार है। हालांकि, डॉक्टर की टीम ने अभिनेता को एक और दिन के लिए निगरानी में रखने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, अभिनेता को मंगलवार या बुधवार को छुट्टी दी जाएगी। मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती सैफ अली खान की हेल्थ को लेकर डॉक्टर की टीम ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी थी। लीलावती अस्पताल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने बताया कि जब अभिनेता को अस्पताल लाया गया था तब वह खून से लथपथ थे। डॉक्टर नीरज ने बताया था, “जब सैफ अस्पताल आए थे तब मैं उन डॉक्टरों में शामिल था, जो उनसे सबसे पहले मिले थे। उनका पूरा शरीर खून से लथपथ था लेकिन वह शेर की तरह चल रहे थे, उनके साथ उनका बेटा भी था।” उन्होंने आगे बताया था, “मुझे लगता है कि फिल्मों में हीरोगिरी करना अलग बात होती है और रियल लाइफ अलग होती है। घर में आपके ऊपर हमला हुआ तो उन्होंने एकदम सच्चे हीरो जैसा एक्ट किया।” प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर नीरज के साथ अभिनेता की सर्जरी करने वाले लीलावती के चीफ सर्जन डॉक्टर नीतिन डांगे, ट्रस्टी प्रशांत मेहता समेत पूरी टीम मौजूद रही। डॉक्टर नीतिन डांगे ने बताया था, “सैफ की हालत में सुधार है और उनकी तबियत ठीक है। वह काफी अच्छे से काम कर रहे हैं। उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं, ये बताने के साथ हमने उन्हें आईसीयू से स्पेशल रूम में शिफ्ट कर दिया है। उनके स्पाइन में इंजरी है, जो रिकवर हो रही है। हालांकि, इसमें इंफेक्शन का चांस रहता है, जिस वजह से उनसे मिलने आने वालों को रोका गया है ताकि इंफेक्शन का खतरा न रहे।” उन्होंने आगे बताया था, “जल्द पूरी तरह से ठीक होने के लिए सैफ को आराम की जरूरत है। हमने उन्हें आराम की सलाह दी है। आज सैफ चले भी और इस दौरान उन्हें कोई तकलीफ नहीं हुई और न ही ज्यादा दर्द हुआ। वह ठीक हैं।”

अन्य ख़बरें

एमपी एफडीए ने पतंजलि के गाय घी के एक बैच को बताया असुरक्षित, उत्पाद वापस मंगाने का दिया आदेश

Newsdesk

तमिलनाडु में बारिश: नीलगिरि में रेड अलर्ट, पर्यटकों से ऊटी के पहाड़ी मार्गों से बचने का आग्रह

Newsdesk

वन नेशन, वन गैंगस्टर का सियासी नैरेटिव

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading