30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में कांग्रेस निभा रही है विपक्ष की भूमिका : जीतू पटवारी

बुरहानपुर 21 जनवरी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि राज्य में कांग्रेस विपक्ष की भूमिका निभा रही है और सत्ताधारी दल भाजपा पर संकल्प पत्र के वादों को पूरा करने का दबाव भी बना रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस को विपक्ष का दायित्व मिला है और कांग्रेस द्वारा बीते एक साल में अपनी इस भूमिका को निभाया गया है। चुनाव के नतीजे कुछ भी रहे हों, मगर एक-एक कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी ताकत से सड़क पर है। संकल्प पत्र भाजपा का है और उन्होंने जो वादे किए थे, उसे पूरा करने के लिए दबाव बनाना कांग्रेस की जिम्मेदारी है। इसके लिए विधानसभा का घेराव कर रहे हैं। सड़क पर हम लड़ाई लड़ रहे हैं। यह दायित्व हमारा है। विपक्ष से जनता की जो आस होती है, उसे पूरा करने के लिए संघर्ष किया जा रहा है और भाजपा के जनविरोधी कामों को जनता के सामने लाया जा रहा है। कांग्रेस अपनी इस भूमिका का निर्वहन कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पटवारी के कांग्रेस में कैंसर होने के कथित बयान को लेकर जब पूछा गया तो उनका जवाब था कि भाजपा का काम सिर्फ अफवाह फैलाना है। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को आजाद कराया और मध्य प्रदेश की कांग्रेस इकाई अपनी विपक्ष की भूमिका निभा रही है। प्रदेश की जनता ने जो जनादेश दिया है, उसके मुताबिक सदन से सड़क तक संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में 3,000 रुपए प्रति क्विंटल धान, 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और 450 रुपए का गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। इन वादों को पूरा कराने के लिए हमारी ओर से संघर्ष किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading