19.3 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली विधानसभा चुनाव : भाजपा का मेगा प्रचार प्लान तैयार, अगले 10 दिन में पीएम मोदी समेत कई दिग्गज नेता करेंगे धुआंधार रैली

नई दिल्ली, 22 जनवरी। आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेगा प्रचार प्लान तैयार कर लिया है। अगले दस दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के तमाम दिग्गज नेता रैलियां और जनसभाएं करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव होने में अब 15 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में भाजपा दिल्ली चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहती है। पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मेगा प्रचार प्लान बनाया है। अगले दस दिनों के दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा समेत सभी वरिष्ठ नेता दिल्ली में जन सभाएं और रैलियां करेंगे। जानकारी के मुताबिक भाजपा चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बड़े मंत्रियों को दो-दो विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद तीन रैलियां करेंगे। वहीं, अमित शाह और जेपी नड्डा 18 से अधिक रैलियां करेंगे। पूरे 70 विधानसभा सीटों को कवर करने के लिए कार्यक्रम को खास तरह से बनाया गया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 14 जनसभाएं करेंगे, भाजपा शासित और भी कई मुख्यमंत्रियों को इस लिस्ट में जोड़ा गया है। चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, पीयूष गोयल, मनसुख मांडविया, गजेंद्र सिंह शेखावत भी प्रचार करते दिखेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिवों विनोद तावड़े, सुनील बंसल, तरुण चुघ और अरुण सिंह की भी तैनाती हुई है। पड़ोसी राज्यों के वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में मौजूद रहेंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संजीव बालियान, राज्य सभा सांसद सुरेंद्र नागर, राजस्थान बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया भी प्रचारकों की फेहरिस्त में शामिल हैं। बता दें कि भाजपा के विभिन्न वर्गों के साथ छोटी-छोटी बैठकें लगातार हो रही हैं। अभी तक दलित समाज संग बीजेपी नेताओं की करीब 4,500 छोटी बैठक हो चुकी हैं। वहीं, मुस्लिम समाज के साथ 1,700 और विभिन्न तबकों की महिलाओं के साथ 7,500 छोटी बैठकें हुई हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading