22.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

शाहिद कपूर ने रणदीप हुड्डा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

मुंबई, 28 जनवरी। अभिनेता शाहिद कपूर और रणदीप हुड्डा खास दोस्त हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक लाइव सेशन के दौरान हुड्डा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अभिनय से जुड़े एक वर्कशॉप के दौरान रणदीप ने उन्हें डरा दिया था।

शाहिद कपूर ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के दिनों का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने एक वर्कशॉप शुरू किया था, जिसमें रणदीप ने उन्हें डरा दिया था। हालांकि, बाद में दोनों अच्छे दोस्त बन गए।

लाइव सेशन में शाहिद ने बताया कि हुड्डा वर्कशॉप में उनके सीनियर थे और उनके जोश को देखकर वह उनसे डरते थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों में उनके बीच दोस्ती का मजबूत रिश्ता बन चुका है। शाहिद ने ये भी बताया कि अब वह रणदीप के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। शाहिद ने बताया, “रणदीप हुड्डा मेरे साथ एनएसडी में थे, मैं कैसे भूल सकता हूं? वह मेरे पुराने दोस्त हैं।”

शाहिद कपूर अभिनेता-दोस्त रणदीप के साथ विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ में पहली बार स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। शाहिद ने बताया कि फिल्म में काम करने को लेकर वह उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया, “रणदीप के साथ काम करने का यह मेरा पहला मौका है। हमने पहले कभी साथ काम नहीं किया है। हम लोगों ने वास्तव में नसीर अंकल (नसीरुद्दीन शाह) के साथ बहुत सारी अभिनय से जुड़ी वर्कशॉप की थी। वह मेरे सीनियर थे और मैं उनसे बहुत डरता था।”

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी एक्शन फिल्म ‘अर्जुन उस्तारा’ में शाहिद कपूर, रणदीप हुड्डा के साथ दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी और तृप्ति डिमरी समेत अन्य बेहतरीन कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहिद पुलिस अधिकारी तो पूजा हेगड़े पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी।

‘देवा’ का निर्देशन मलयालम फिल्म निर्माता रोशन एंड्रयूज ने किया है। इसका निर्माण जी स्टूडियोज और रॉय कपूर फिल्म्स ने किया है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े के अलावा ‘देवा’ में पावेल गुलाटी, प्रवेश राणा और कुब्रा सैत भी अहम भूमिकाओं में हैं।

‘देवा’ 31 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading