22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मध्य प्रदेश : इंदौर के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर, 4 फरवरी । मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को घर भेज कर स्कूल खाली करा दिए। पुलिस ने भी दोनों स्कूल परिसरों की जांच की। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शहर के दो प्रमुख स्कूलों एनडीपीएस स्कूल और आईपीएस स्कूल के प्रबंधनों को धमकी भरा ईमेल आया, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। इस मेल के आधार पर एनडीपीए स्कूल प्रबंधन ने राजेंद्र नगर और आईपीएस स्कूल प्रबंधन ने तेजाजी नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। परिजनों को फोन कर बच्चों को वापस ले जाने का भी संदेश भेजा गया।

स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को पूरी तरह खाली कराया और इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।

तेजाजी नगर थाने के प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया है कि एनडीपीएस स्कूल के प्राचार्य ने सूचना दी थी कि उन्हें एक धमकी भरा ईमेल आया है, इस सूचना के आधार पर पुलिस दल भेज कर पूरे परिसर की जांच की गई। बसों की भी जांच की गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। प्रथम दृष्टया धमकी फर्जी लगती है। साइबर एक्सपर्ट ने बताया है कि यह फर्जी धमकी वाला ईमेल है। इसके सोर्स की जानकारी ली जा रही कि ईमेल कहां से आया है और इसके आईपी एड्रेस की जानकारी लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना के बाद इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के परिजन परेशान हो गए थे। यही कारण है कि दोनों ही स्कूलों में बड़ी तादाद में भीड़ हो गई थी। प्रारंभिक तौर पर यह धमकी फर्जी निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली है।

ज्ञात हो कि पूर्व में कई अन्य बड़े शहरों के स्कूलों को भी इसी तरह के धमकी भरे ईमेल आ चुके हैं। उसके बाद से तमाम प्रमुख स्कूलों के प्रबंधन द्वारा खास एहतियात बरती जा रही है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को शहडोल में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

Newsdesk

अटल ब्यौहार बने भाजयुमो अनूपपुर के नए जिलाध्यक्ष, आशुतोष तिवारी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

पसान नगर पालिका में 11 नवंबर को होगा शक्ति परीक्षण, उपाध्यक्ष अजय यादव की कुर्सी पर संकट

Newsdesk

Leave a Comment