32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

निचले स्तरों से रिकवर होकर 76,000 के पार बंद हुआ सेंसेक्स, बैंकिंग और मेटल शेयरों में रही तेजी

मुंबई, 12 फरवरी  । भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में निचले स्तरों से मजबूत रिकवरी देखी गई। हालांकि, सत्र के अंत में सेंसेक्स 122.52 अंक या 0.16 प्रतिशत गिरकर 76,171.08 और निफ्टी 26.5 अंक या 0.12 प्रतिशत फिसलकर 23,045.25 पर था। दिन के दौरान दोनों मुख्य सूचकांकों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। बीएसई बेंचमार्क में 75,388.39 के निचले स्तरों से करीब 800 अंकों और एनएसई बेंचमार्क में 22,798.35 के निचले स्तरों से करीब 250 अंकों की मजबूत रिकवरी देखी गई। निफ्टी के ऑटो, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, पीएसई और हेल्थकेयर इंडेक्स में गिरावट देखी गई। पीएसयू बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज और मेटल इंडेक्स में तेजी देखी गई। लार्जकैप और मिडकैप में भी दबाव देखा गया। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 131.55 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 50,756 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 41.35 अंक या 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,033 पर बंद हुआ।

बैंकिंग इंडेक्स में मजबूती देखी गई। निफ्टी बैंक 76.05 अंक या 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,479.45 पर था। बाजार के जानकारों के मुताबिक, अगर निफ्टी 22,786 के स्तरों को नहीं तोड़ता है तो निफ्टी में 23,500 से लेकर 23,600 तक रिकवरी देखने को मिल सकती है। फिलहाल रुकावट का स्तर 23,200 है और सपोर्ट 23,000 है। सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, एलएंडटी, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटकबैंक, टाटा मोटर्स, एचयूएल, भारती एयरटेल, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, एनटीपीसी और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स थे। एमएंडएम, आईटीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंडसइंड बैंक और टाइटन टॉप लूजर्स थे। रुपये की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी और सुबह 45 पैसे या 0.50 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.43 पर था, लेकिन दिन के दौरान इसमें गिरावट देखने को मिली और यह 86.89 पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ खुला था। सुबह 9:33 बजे, सेंसेक्स 428 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,864 और निफ्टी 130 अंक या 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,958 पर था।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading