32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 29 अंक फिसला

मुंबई, 18 फरवरी  । भारतीय घरेलू बेंचमार्क सूचकांक कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को लाल निशान में बंद हुए। कारोबार के अंत में ऑटो, फार्मा और पीएसयू बैंक सेक्टर में बिकवाली दर्ज की गई। सेंसेक्स 29.47 अंक या 0.04 प्रतिशत की मार्जिनल गिरावट के साथ 75,967.39 पर बंद हुआ। यह अपने इंट्रा-डे लो लेवल 75,531.01 से लगभग 436.38 अंक अधिक था। इसी के साथ सेंसेक्स ने इंट्रा-डे हाई लेवल 76,091.69 को छुआ। निफ्टी 14.20 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली गिरावट के बाद 22,945.30 पर बंद हुआ। सत्र के दौरान इंडेक्स 22,992.50 और 22,801.50 के बीच कारोबार करता रहा। निफ्टी बैंक 171.60 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के बाद 49,087.30 पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 98.40 अंक या 0.20 प्रतिशत गिरने के बाद 49,751.45 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 244.65 अंक या 1.59 प्रतिशत गिरने के बाद 15,168.45 पर बंद हुआ। बाजार विशेषज्ञों ने कहा, “तकनीकी रूप से, डेली स्केल पर, निफ्टी ने मल्टीपल सपोर्ट जोन के पास हैमर कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया है, जो मजबूती का संकेत देता है।” असित सी. मेहता इन्वेस्टमेंट इंटरमीडिएट्स लिमिटेड के ऋषिकेश येदवे के अनुसार, “जब तक इंडेक्स 22,725 के हाल के निचले स्तर को बनाए रखता है, तब तक गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अनुकूल बनी रहती है।” उन्होंने कहा कि 23,240 पर 21-डे सिंपल मूविंग एवरेज एक तात्कालिक बाधा के रूप में काम करता है और इस स्तर से ऊपर एक निर्णायक कदम नियर टर्म बॉटम रिवर्सल की पुष्टि कर सकता है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,032 शेयर हरे निशान और 2,918 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि 114 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। सेंसेक्स पैक में इंडसइंड बैंक, एमएंडएम, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सनफार्मा, आईटीसी, टीसीएस, एशियन पेंट्स, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, टाइटन टॉप लूजर्स थे। वहीं, एनटीपीसी, जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया और मारुति टॉप गेनर्स थे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 फरवरी को 3,937.83 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेचकर अपनी बिकवाली का सिलसिला जारी रखा। इसके विपरीत, घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) शुद्ध खरीदार बने रहे, जिन्होंने उसी दिन 4,759.77 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

अन्य ख़बरें

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

आरबीआई ने एसजीबी 2018-19 सीरीज-II के लिए रिडेम्पशन प्राइस 14,425 रुपए तय किया; रिटर्न 357 प्रतिशत रहा

Newsdesk

अदाणी पावर की कमाई में शानदार उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफा 141 प्रतिशत बढ़कर 7,019 करोड़ रुपए हुआ

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading