32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अदाणी-इस्कॉन महाप्रसाद दुनिया का सबसे सटीक फूड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, कोई बर्बादी नहीं

प्रयागराज, 19 फरवरी  । अदाणी समूह और इस्कॉन ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में एक प्रभावशाली और सटीक फूड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम स्थापित किया है, जो प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित करता है। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य खाने की बर्बादी को रोकना है और दोनों संस्थाएं सुनिश्चित करती हैं कि प्रसाद की खपत और वितरण पूरी तरह से योजनाबद्ध हो, जिससे अन्न की बर्बादी दो फीसदी से भी कम हो। इस पूरे सिस्टम में प्लानिंग, ट्रैकिंग और सक्रिय निगरानी के जरिए श्रद्धालुओं तक सही समय पर पर्याप्त भोजन पहुंचाया जा रहा है और अन्न का एक भी दाना बर्बाद नहीं हो रहा। अदाणी समूह और इस्कॉन का यह प्रयास महाकुंभ मेला में न केवल एक धार्मिक सेवा का हिस्सा है, बल्कि यह एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करता है कि कैसे बड़े पैमाने पर खाद्य वितरण के दौरान खाने की बर्बादी को नियंत्रित किया जा सकता है। इस्कॉन की रसोई में प्रसाद बनाने की प्रक्रिया रात 2 बजे से शुरू होती है, जब 500 कुंतल सब्जियों की खरीदारी की जाती है। अगले दिन के लिए पूरी योजना पहले से तैयार होती है, ताकि खाद्य सामग्री का सही इस्तेमाल किया जा सके और प्रसाद की गुणवत्ता में कोई कमी न हो। अन्न की बर्बादी को नियंत्रित करने के लिए इस्कॉन की रसोई में एक विशेष टीम काम करती है, जो हर घंटे प्रसाद की खपत को मापती है।

टीम का यह भी ध्यान रहता है कि कितने लोग खड़े होकर या बैठकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, ताकि उनके द्वारा खाए जाने वाले भोजन की मात्रा का सही अनुमान लगाया जा सके। इसका फायदा यह होता है कि प्रसाद के लिए ठीक मात्रा में सामग्री तैयार की जाती है और बर्बादी से बचा जा सकता है। अदाणी समूह और इस्कॉन की टीम बचे हुए प्रसाद को सही समय पर एकत्र कर उसे फिर से वितरित करने का काम करती है। इस प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाता है कि प्रसाद खराब न हो और इसे जल्द से जल्द उन श्रद्धालुओं तक पहुंचाया जाए, जो इसे ग्रहण करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। टीम नियमित रूप से यह निगरानी करती है कि कोई भी प्रसाद वापस न आ जाए और अगर ऐसा होता है, तो उसे सड़क पर या जाम में फंसे हुए श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का काम किया जाता है। अदाणी समूह और इस्कॉन का यह सेवा अभियान महाकुंभ मेला के समापन तक जारी रहेगा, जिसमें प्रतिदिन एक लाख श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही, अदाणी समूह गीता प्रेस के सहयोग से एक करोड़ आरती संग्रह का वितरण भी कर रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुभव में और भी समृद्धि मिल सके। इस पहल के जरिए अदाणी और इस्कॉन न केवल एक बड़ा सामाजिक कार्य कर रहे हैं, बल्कि दुनिया के सबसे सटीक फूड डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम का उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसमें खाने की बर्बादी को न्यूनतम स्तर पर रखा जाता है।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading