25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

भारत से मिली करारी हार पर छलका पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया का दर्द, बोले-टीम में अनुभव की कमी, बाबर नहीं विराट हैं बड़े मैच का प्लेयर

नई दिल्ली, 24 फरवरी। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार को भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। भारत में जहां जीत का जश्न मनाया जा रहा है, तो वहीं पाकिस्तान में गम का माहौल है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत के हाथों पाकिस्तान को मिली करारी हार पर प्रत‍िक्र‍िया दी। उन्होंने आईएएनएस से कहा, “पाकिस्तान की टीम में अनुभव की कमी साफ तौर पर देखने को मिली है। बाबर आजम की तुलना विराट कोहली से की जाती है। लेकिन, बाबर आजम छोटी टीमों के खिलाफ रन करते हैं। लेकिन, बड़े मैच में बाबर एक बार फिर फेल हुए। वहीं, विराट कोहली ने दिखाया कि क्यों उन्हें बड़े मैच का प्लेयर कहा जाता है। विराट ने शानदार शतक लगाया और टीम को पाकिस्तान के खिलाफ आसान जीत दिलाई।” पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान की कप्तानी पर सवाल खड़े करते हुए पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा, “मोहम्मद रिजवान से पहले शाहीन अफरीदी को कप्तान बनाया गया। विश्व कप में बाबर आजम कप्तान थे। मैं समझता हूं कि पाकिस्तान की टीम के पास अभी कोई खिलाड़ी नहीं है, जो सरफराज के बाद टीम को आगे ले जाए। रिजवान को पता ही नहीं है कि कब किस समय क‍िस गेंदबाज का चयन करना है। रिजवान को दुबई की पिच के बारे में पता था।

टॉस जीतकर वह पहले गेंदबाजी कर लक्ष्य का पीछा कर सकते थे। लेकिन, उन्हें अपनी गेंदबाजी पर भरोसा नहीं था। उन्हें डर था कि कहीं भारत ने 350 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया तो पाकिस्तान की टीम कैसे रन चेज करेगी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की और महज 241 रन पर ऑल आउट हो गई। भारत ने पाकिस्तान के गेंदबाजों को अच्छे से खेला और जीत हासिल की। पाकिस्तान का एक भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सका।” टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और हेड कोच गौतम गंभीर की तारीफ करते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने कहा, “दोनों के नेतृत्व में टीम इंडिया बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।” पाकिस्तान की टीम मैनेजमेंट पर प्रहार करते हुए दानिश कनेरिया ने कहा, “पीसीबी को राजनीति के बजाय क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए।”

दानिश कनेरिया ने कहा है कि भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गया है। पाकिस्तान को भविष्य में अच्छा क्रिकेट खेलना है, तो उन्हें अच्छे अनुभवी क्रिकेटर की जरूरत है। जैसे भारत के पास कुलदीप और रविंद्र जडेजा हैं, जिन्होंने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। पाकिस्तान को हार्दिक पांड्या जैसा ऑलराउंडर खिलाड़ी चाहिए। पाकिस्तान को एक ऐसा लीडर भी चाहिए, जिसके पास अनुभव हो और टीम का संतुलन ठीक से बनाए। दानिश कनेरिया ने भविष्यवाणी की क‍ि दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला होगा।

अन्य ख़बरें

डीजीपी ने राहुल गांधी के काफिले में चल रहे वाहनों में हुई टक्कर की जांच के दिए निर्देश

Newsdesk

इजरायल चुनाव: देश की 120 सदस्यीय संसद के प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे 73 लाख मतदाता

Newsdesk

कर्नाटक भाजपा ने पीएम मोदी के पिता पर खड़गे की टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया, माफी की मांग की

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading