17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 : ‘विराट कोहली 10 से 15 शतक और लगाएंगे’, नवजोत सिंह सिद्धू ने की तारीफ

दुबई, 24 फरवरी। पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह बल्लेबाज अपने करियर में 10 से 15 शतक और लगा सकता है। दरअसल, रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के अहम मुकाबले में विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी बनाई थी। भारत के पावरप्ले में एक विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने 111 गेंदों पर नाबाद 100 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने अपना 51वां वनडे शतक भी बनाया। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिनके वनडे में 50 शतक हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “कैरेक्टर संकट में नहीं बनता बल्कि प्रदर्शित होता है। यह एक ऐसा व्यक्ति (विराट कोहली) है, जो जोश और जुनून से भरा हुआ है और इस शतक के बाद मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह व्यक्ति अगले 2 या 3 साल तक खेलेगा और वह 10 या 15 शतक और लगाएगा। आप मेरी बात पर यकीन कर सकते हैं, क्योंकि, आप देखिए किसी के लिए भी सबसे बड़ा परीक्षण यह है कि वह कठिन समय से कैसे गुजरता है और वह कैसे कठिनाइयों को अपनाता है।” सिद्धू ने जियो हॉटस्टार पर कहा, “पिछले छह महीनों में इतना कुछ हुआ है कि उसने अपना पल चुन लिया। जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाए तो लोग इसे 10 साल तक नहीं भूलेंगे।” 36 वर्षीय कोहली ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सेंचुरी बनाने के साथ ही 14,000 रन बनाने का आंकड़ा भी पार कर लिया है। वह सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा के बाद ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली को यह उपलब्धि हासिल करने में 298वें वनडे मैच का सफर तय करना पड़ा है। उन्होंने वनडे में अब तक 73 हाफ सेंचुरी और 50 से अधिक शतक बनाए हैं। सिद्धू ने कहा, “वह रनों के लिए भूखा था। आज की यह पारी ऐसी थी, जिसे लेकर हम जरूर कह सकते हैं कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आसानी से अगले 3-4 साल में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।” बता दें कि विराट कोहली वनडे मैच में 8,000, 9,000, 10,000, 11,000, 12,000, 13,000 और 14,000 रन तक पहुंचने वाले सबसे तेज पुरुष बल्लेबाज हैं। उन्होंने तेंदुलकर की तुलना में 63 कम पारियों में 14,000 वनडे रन बनाए हैं। सिद्धू ने कहा, “ये वे लोग हैं, जिन्होंने बच्चों को प्रेरित किया है। आपको ऐसे रोल मॉडल की जरूरत है, जो हर चीज से ऊपर हो। विराट कोहली एक पीढ़ी में एक बार आने वाले क्रिकेटर हैं, जो एक ‘कोहिनूर’ हैं। आपको यह समझना चाहिए कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में क्या महत्व रखते हैं। वह दबाव को खुद पर हावी होने नहीं देते और यह जितना मुश्किल होता जाता है, वह उस स्थिति में उतना ही बेहतर प्रदर्शन करते हैं। यही एक महान क्रिकेटर की पहचान है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading