32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीय

सत्य नडेला ने शेयर की ‘कृषि पर एआई पोस्ट’, एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया

नई दिल्ली, 24 फरवरी। माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने सोमवार को कहा कि कृषि पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रभाव ‘अभूतपूर्व’ है। माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्य नडेला ने अपने एक्स हैंडल से महाराष्ट्र के बारामती में एक छोटे से खेत की उपज बढ़ाने के लिए एआई के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी। सत्य नडेला के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट इस वीडियो को टेक अरबपति एलन मस्क ने अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करवाई है। एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए सत्य नडेला ने एआई के सकारात्मक प्रभाव के बारे में बात की। नडेला ने महाराष्ट्र में छोटे खेतों की पैदावर बढ़ाने में एआई की भूमिका को उजागर किया। वीडियो में नडेला कहते हैं, “एक उदाहरण जो मैं उजागर करना चाहता था, वह बारामती को-ऑप का हिस्सा रहे छोटे किसानों में से एक था, जहां आप इस पावरफुल टेक्नोलॉजी को अपना सकते हैं और इसका प्रभाव भी डाल सकते हैं।

एक छोटे जमीन मालिक अपनी जमीन की उपज में सुधार करने में सक्षम है और रसायनों में कमी, पानी के उपयोग में सुधार और आखिर में उपज के संदर्भ में उन्होंने जो संख्याएं साझा की, वे अभूतपूर्व थीं।” वे वीडियो में बताते नजर आते हैं कि ड्रोन और उपग्रहों से प्राप्त भू-स्थानिक डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे किसानों को उनकी अपनी भाषा में मदद मिल सकती है। उन्होंने कहा कि हम सेंसर फ्यूजन के बारे में वर्षों से बात करते आ रहे हैं। यह ड्रोन, सैटेलाइट, मिट्टी से भू स्थानिक डेटा का इस्तेमाल करता है। सब रियल टाइम में एक साथ कनेक्टेड हैं। इसके बाद इस पर एआई अप्लाई करते हैं और फिर इसे एक किसान के लिए ज्ञान में बदल दिया जाता है, जो अपनी स्थानीय भाषा में सवाल पूछ रहा होता है। यह सब कुछ देखना अभूतपूर्व है। इस वीडियो को नडेला ने कैप्शन देते हुए लिखा है, “एआई के कृषि पर सकारात्मक प्रभाव का एक बेहतरीन उदाहरण।” इस 56 सेकेंड के वीडियो पोस्ट को मस्क ने अपने एक्स हैंडल से दोबारा शेयर कर कैप्शन दिया है, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सब कुछ सुधार देगा।”

अन्य ख़बरें

12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन आज नई दिल्ली में होगा शुरू

Newsdesk

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व’

Newsdesk

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading