27.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

यूपी के मेरठ में एक लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, लॉरेंस बिश्नोई गैंग का था सदस्य

मेरठ, 26 फरवरी। उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित मुंडाली थाना क्षेत्र में एसटीएफ की नोएडा यूनिट के साथ हुई मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र मारा गया। घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अपनी जानकारी में बताया कि यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट की बदमाशों के साथ थाना मुंडाली मेरठ क्षेत्र में मुठभेड़ हुई। जिसमें एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। घायल बदमाश की पहचान जीतू ऊर्फ जितेन्द्र के तौर पर हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जीतू, थाना आसौंदा (जिला झज्जर) हरियाणा का रहने वाला था। उस पर विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज थे। जीतू ने 2016 में झज्जर में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था, जिसमें उसे आजीवन कारावास हो गया था। इसी मुकदमे में 2023 में पैरोल पर आया था, पर पैरोल जंप करके फरार हो गया और सुपारी लेकर थाना तिलामोड़ गाज़ियाबाद में कई गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसमें वह 2023 से फरार चल रहा था। जेल में रहने के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आ गया और फरारी के बाद गैंग के सदस्यों के साथ काम करने लगा। इस पर एक लाख का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ हरियाणा, दिल्ली व गाजियाबाद में आठ मुकदमे दर्ज हैं। इसके आपराधिक इतिहास को देखें तो थाना सदर, बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा (29-8-18 को) पांच साल की सजा कोर्ट से हुई थी। थाना सदर बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा में केस दर्ज था। थाना सदर बहादुरगढ़, झज्जर (3-2-18 को) कोर्ट से आजीवन सजा हुई थी। थाना सदर, बहादुरगढ़ झज्जर हरियाणा 29-8-18 को कोर्ट से दस वर्ष की सजा हुई थी। उस पर थाना झज्जर, कंझवाला दिल्ली (वांछित), थाना विकासपुरी दिल्ली समेत कई थानों में केस दर्ज थे।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading