36 C
Jabalpur
June 13, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहॉलीवुड

इग्गी एजेलिया को है लंबे पैरों की ख्वाहिश

लॉस एंजेलिस, 8 फरवरी | रैपर इग्गी एजेलिया लंबे पैरों की ख्वाहिश रखती हैं। अपने पोस्ट किए गए एक ट्वीट में प्रशंसकों के साथ इग्गी ने अपनी इस इच्छा का खुलासा किया। ‘फैंसी’, ‘क्रीम’ और ‘लोला’ जैसे कई गीतों के लिए मशहूर इग्गी ने इस दौरान बालों के साथ अपनी समस्या का भी जिक्र किया।

अपने पहले किए एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि उन्हें डर लगता है कि वह कभी अचानक गलती से इन्हें खींच डालेंगी। 30 साल की इस रैपर ने कहा, “गंजे हुए बिना अपने बालों से ग्लू को निकालने से मुझे सख्त नफरत है।”

ट्विटर पर इग्गी को 70 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं। पिछले महीने उन्होंने बताया था कि वह अपनी मां को अपनी सफलता का श्रेय देना चाहती हैं। उन्होंने कहा, “जिंदगी में मैंने जो कुछ भी हासिल किया है, उसका श्रेय मेरी मां को जाता है क्योंकि मेरी मां ने मुझे हमेशा प्रेरित किया है और अपने बच्चों के साथ भी मैं कुछ ऐसा ही करती हूं।”

अन्य ख़बरें

‘हीर सारा और पुडुचेरी’ को मिला कीर्ति कुल्हारी का साथ, मानवी गगरू के लिए लिखी खास बात

Newsdesk

धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च के लिए बनाई गई ये योजना

Newsdesk

शरवरी वाघ की ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में रिलीज, सोशल मीडिया पर बयां किए दिल के जज्बात

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading