September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पंजाब: जालंधर में सिटी पुलिस ने चलाया ऑपरेशन कासो, मचा हड़कंप

जालंधर, 1 मार्च। पंजाब को नशा मुक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उठाए गए कदम के तहत, राज्य पुलिस ने आज सुबह काजी मंडी इलाके में ऑपरेशन कासो की शुरुआत की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते दिन सभी जिलों के डीसी और एसएसपी के साथ बैठक में पंजाब को 3 महीनों में नशे से मुक्त करने के आदेश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने यह त्वरित कार्रवाई की। काजी मंडी में पुलिस की दबिश से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा ऑपरेशन कासो को भारी फोर्स के साथ अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार नशे के तस्करों और नेटवर्क को प्रभावी रूप से नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने इलाके को चारों ओर से सील कर दिया और इसके बाद घरों की तलाशी शुरू की। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य नशा तस्करों और लूटपाट करने वालों पर नकेल कसना था। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ ऑपरेशन कासो 100 से ज्यादा पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में किया गया। पुलिस टीमों ने उन घरों की तलाशी ली, जिन पर पहले से नशे के मामले दर्ज थे या जो संदिग्ध थे। 20 से ज्यादा घरों की चेकिंग की गई। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि पुलिस टीमों ने किसी के उठने से पहले ही रेड शुरू कर दी थी। इस सर्च ऑपरेशन में कई थानों के एसएचओ और एरिया एसीपी सहित अन्य अफसर और कर्मचारी भी शामिल थे। एसीपी निर्मल सिंह ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य राज्य को नशा मुक्त बनाना है, और इसे लगातार जारी रखा जाएगा। पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई ने इलाके में सुरक्षा का माहौल कायम किया है और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर कड़ा प्रहार किया है।

अन्य ख़बरें

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

भारत मंडपम में डीप-टेक का जलवा, पीएम मोदी संग ब्रिक्स नेताओं ने देखी भारतीय इनोवेशन इकोसिस्टम की झलक

Newsdesk

ब्रिक्स मुद्रा पर फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार पर जारी है चर्चा: विदेश मंत्रालय

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading