28.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुलाई पहली बैठक

नई दिल्ली, 1 मार्च। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मणिपुर मामले पर चर्चा करने के लिए बैठक बुलाई है। यह समीक्षा बैठक है, जो सुबह 11 बजे गृह मंत्रालय में होगी। मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद यह बैठक बुलाई गई है। इसमें मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला, मणिपुर सरकार के अधिकारी, सेना के अधिकारी, अर्धसैनिक बल के शीर्ष अधिकारी भी शामिल होंगे। 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था। एन बीरेन सिंह ने कुछ विधायकों के विद्रोह के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। अब राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद गृह मंत्री पहली बार बैठक करने जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में राज्यपाल अजय भल्ला, सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह, डीजीपी राजीव सिंह और मुख्य सचिव पीके सिंह शामिल होंगे। बता दें कि मणिपुर में जातीय हिंसा शुरू होने के लगभग 21 महीने बाद एन. बीरेन सिंह ने अपना पद छोड़ा था। इस हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग विस्थापित हुए थे। सिंह को राज्य में जातीय संघर्ष से निपटने के तरीके को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उन्होंने पिछले वर्ष मणिपुर में हिंसा को लेकर जनता से माफी मांगी थी। उन्होंने कहा, “यह पूरा साल बेहद खराब रहा। मैं राज्य के लोगों से पिछले साल तीन मई से लेकर आज तक जो कुछ भी हुआ है, उसके लिए माफी मांगता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे इसका दुख है। मुझे उम्मीद है कि 2025 में राज्य में सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।”

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग

Newsdesk

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading