November 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

हरियाणा कांग्रेस कार्यकर्ता हत्या मामला : गिरफ्तार आरोपी ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप

हरियाणा के रोहतक में हाईवे पर एक सूटकेस में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल का शव मिलने के दो दिन बाद, गिरफ्तार आरोपी सचिन ने सोमवार को कबूल किया कि वह मृतका को जानता था और उस पर ब्लैकमेल व उगाही का आरोप लगाया।

हरियाणा पुलिस ने बहादुरगढ़ निवासी सचिन को गिरफ्तार किया, जो हिमानी के साथ कथित संबंध में था। पूछताछ में उसने हत्या की बात कबूली और कहा कि दोनों के बीच कुछ समय से रिश्ता था।

दिल्ली से गिरफ्तारी के समय सचिन के पास हिमानी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। यह मामला तब चर्चा में आया जब हिमानी की राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की तस्वीरें वायरल हुईं।

पीड़िता का शव 1 मार्च को रोहतक के संपला बस स्टैंड के पास एक फ्लाईओवर के नीचे सूटकेस में मिला। प्रारंभिक जांच में उसके साथ मारपीट और गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई गई।

प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा, “सरकार ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित कार्रवाई की।”

इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी गठित की है। वहीं, हिमानी की मां ने आरोप लगाया कि चुनाव और पार्टी के कारण उनकी बेटी की जान गई।

अन्य ख़बरें

उल्लास-उमंग के पर्वों में न हो कोई अप्रिय घटना, सौहार्द और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: सीएम योगी

Newsdesk

मणिपुर में कानून-व्यवस्था पर सीएम खेमचंद सिंह सख्त, हिंसा में शामिल सशस्त्र समूहों पर लगेगा यूएपीए

Newsdesk

पश्चिम एशिया संघर्ष में 23 भारतीयों की मौत, विदेश मंत्रालय ने नाविकों की सुरक्षा पर जताई चिंता

Newsdesk

Leave a Comment