31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकबॉलीवुडमनोरंजन

इस बार और भी मजेदार होगा बिहार की सत्ता का खेल, हुमा कुरैशी स्टारर ‘महारानी 4’ का टीजर आउट

मुंबई, 4 मार्च। बिहार की पृष्ठभूमि पर बखूबी सत्ता के खेल को दिखाने वाली वेब सीरीज ‘महारानी’ के चौथे सीजन का टीजर आउट हो चुका है। दमदार डायलॉग्स से भरे टीजर के जरिए ‘रानी भारती’ की दमदार वापसी देखने को मिली।

टीजर वीडियो में रानी भारती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री हुमा कुरैशी एक कुर्सी पर बैठे हुए दमदार डायलॉग बोलती नजर आती हैं। टीजर वीडियो की शुरुआत में हुमा कहती हैं कि उन्हें हत्यारा, अनपढ़ और भावी प्रधानमंत्री कहा गया है। हालांकि, उनके लिए उनका परिवार राजनीति से ज्यादा मायने रखता है और बिहार ही उनका परिवार है।



वह कहती हैं, “किसी ने हमको गंवार कहा, किसी ने हत्यारन, तो किसी ने भावी प्रधानमंत्री। हमको सत्ता से नहीं, परिवार से मोह है। काहे कि बिहार ही हमरा असली परिवार है और अगर कोई हमारे परिवार को नुकसान पहुंचाए तो हम सत्ता हिला देंगे।” महारानी 4 के साथ रानी भारती पहले से कहीं ज्यादा मजबूती के साथ वापसी के लिए तैयार हैं, जिसमें नई चुनौतियां और संघर्ष भी देखने को मिलेगी।



हालांकि, निर्माताओं ने अभी तक सीरीज के रिलीज डेट की घोषणा नहीं की है। ‘महारानी’ का पहला सीजन साल 2021 में सोनी लिव पर आया था। इस सीरीज में अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने रानी भारती का किरदार निभाया है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। हुमा के किरदार पर नजर डालें तो वह एक साधारण और अनपढ़ गृहिणी के किरदार में हैं, जिसे अचानक से राजनीति में कदम रखना पड़ता है। वह अपने पति भीमा के चोटिल होने के बाद बिहार की मुख्यमंत्री बनती हैं।



सीरीज में हुमा के पति का किरदार अभिनेता सोहम शाह ने निभाया है। सीरीज का दूसरा सीजन जुलाई 2022 में आया, वहीं तीसरा सीजन 2024 में आया था।



‘महारानी 4’ की कहानी को उमाशंकर सिंह ने सुभाष कपूर और नंदन सिंह के साथ मिलकर लिखा है। निर्माण सुभाष कपूर ने किया है और निर्देशक सौरभ भावे हैं। सीरीज में हुमा कुरैशी के साथ अमित सियाल, विनीत कुमार, कनी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य, सोहम शाह और प्रमोद पाठक भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अन्य ख़बरें

शहर के सभी दशहरा चल समारोह एवं भण्डारे के 1 घंटे के अंदर नगर निगम ने किया शहर साफ सुथरा

Newsdesk

विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, करंट लगने से दो युवकों की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

Newsdesk

निगमायुक्त अग्रिम कुमार का एक्शन, सुबह 6:30 बजे निकले निरीक्षण पर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading